Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 नवंबर से बदल जाएगा तीन जोड़ी ट्रेनों का समय, एक दिसंबर से चलेंगी तीन नई ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 26 Nov 2020 02:18 AM (IST)

    झांसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों का समय बदलेगा तीन नई ट्रेनें चलने से यात्रियों को होंगी सहूलियत

    Hero Image
    28 नवंबर से बदल जाएगा तीन जोड़ी ट्रेनों का समय, एक दिसंबर से चलेंगी तीन नई ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, कानपुर : ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन सहित तीन जोड़ी ट्रेनें 28 नवंबर से बदले हुए समय पर चलेंगी।

    -ट्रेन नंबर 01803 झांसी-लखनऊ झांसी इंटरसिटी पुखराया स्टेशन पर 8.27 बजे पहुंचेगी पहले 8.26 बजे पहुंचती थी। गोविंदपुरी स्टेशन पर यह 10 बजकर छह मिनट पर पहुंचेगी। पहले यह 10 बजकर तीन मिनट पर पहुंचती थी।

    ----------------

    -ट्रेन संख्या 02243 कानपुर से बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन कानपुर से शाम 6:25 बजे चलेगी। इससे पहले यह ट्रेन 6:20 बजे चलती थी। दूसरे दिन रात 10:35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन रात 11:05 बजे बांद्रा पहुंचती थी। वापसी में 7:15 बजे कानपुर आएगी जबकि पूर्व में यह ट्रेन 8:35 बजे सेंट्रल आती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --------

    -ट्रेन संख्या 04185 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से दोपहर 12 बजे चलेगी। अभी यह ट्रेन 11:45 बजे चलती थी। शाम 6:40 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे बरौनी पहुंचेगी। पहले यह 1:15 बजे बरौनी पहुंचती थी। बरौनी से शाम 6:45 बजे ट्रेन चलकर दोपहर 12:40 बजे सेंट्रल आएगी। पहले यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे सेंट्रल आती थी। रात 8:35 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। पहले 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचती थी।

    एक दिसंबर से चलेंगी तीन नई ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, कानपुर : रेलवे एक दिसंबर से तीन नई ट्रेनों को चलाने जा रहा है। इसमें गोरखपुर से हिसार, नई दिल्ली से मंडुवाडीह, गोरखपुर से आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं।

    -ट्रेन संख्या 02555 गोखरपुर से शाम 4:35 बजे चलकर वाया बस्ती, गोंडा, लखनऊ होते हुए रात 11:23 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से नई दिल्ली, रोहतक, भिवानी होते हुए सुबह दस बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से यह ट्रेन शाम 5 बजे चलकर रात 2:55 बजे सेंट्रल और सुबह 9:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 02559 मंडुवाडीह से रात 10:15 बजे चलकर प्रयागराज होते हुए रात 2:45 बजे सेंट्रल और सुबह 8:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन रात 8:05 बजे छूटेगी और रात 1:05 बजे सेंट्रल व सुबह 6:25 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 02571 गोरखपुर से शाम 6:45 बजे चलकर रात तीन बजे सेंट्रल और सुबह 8:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 8 बजे चलकर रात 12:50 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ------ पटना नई दिल्ली नए समय पर चलेगी

    कानपुर : राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली को जाने वाली विशेष ट्रेन तीन दिसंबर से बदले समय पर चलेगी। राजेंद्र नगर से यह ट्रेन शाम 7:25 बजे चलकर वाया पटना, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर होते हुए रात 2:25 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner