विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह में मंदबुद्धि किशोर की मौत, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू

By Akash DwivediEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 12:44 PM (IST)

जिसकी जानकारी पंकज ने बालगृह प्रभारी को दी। जिसपर उसे बारासिरोही सीएचसी ले जाया गया जहां सीएचसी प्रभारी डॉ अविनाश ...और पढ़ें

सोमवार दोपहर राजकीय बाल गृह में अचानक पंकज के पेट में दर्द होने लगा
सोमवार दोपहर राजकीय बाल गृह में अचानक पंकज के पेट में दर्द होने लगा

कानपुर, जेएनएन। कल्याणपुर सीटीएस बस्ती स्थित राजकीय बाल गृह में मंगलवार सुबह एक मंदबुद्धि किशोर की मौत हो गई। सोमवार को किशोर ने पेट दर्द की शिकायत की थी। जिसपर बाल गृह प्रभारी किशोर को बारासिरोही सीएचसी लेकर गए, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद किशोर को दवा देकर वापस बाल गृह भेज दिया गया था।

कल्याणपुर की राजकीय उनयन बस्ती (सीटीएस) स्थित राजकीय बाल गृह में लगभग दो वर्ष से रह रहे 14 वर्षीय  किशोर मंदबुद्धि था। लखनऊ बालगृह से कानपुर में 7 अगस्त 2019 को लाया गया था। जो लखनऊ में चाइल्डलाइन संस्था को लावारिस हालत में सड़क पर घूमता मिला था। सोमवार दोपहर राजकीय बाल गृह में अचानक किशोर के पेट में दर्द होने लगा।

जिसकी जानकारी किशोर ने बालगृह प्रभारी को दी। जिसपर उसे बारासिरोही सीएचसी ले जाया गया, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ अविनाश यादव की देखरेख में उसका चेकअप किया गया। जांच के बाद डॉ अविनाश ने पंकज को कुछ दवाइयां देकर जल्द आराम मिल जाने की बात कही, लेकिन मंगलवार सुबह एक बार फिर किशोर पेट में अचानक दर्द होने लगा। इतना ही नहीं दर्द बढऩे पर किशोर बेहोश हो गया। जिस पर ड्यूटी प्रभारी विजय कुमार उसे तत्काल बारासिरोही सीएचसी ले गए, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही किशोर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सीटीएस बाल गृह प्रभारी रामकृष्ण अवस्थी ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से किशोर को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।