विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में थाईलैंड युवती से शादी के नाम पर 60 लाख की ठगी, मतांतरण का दबाव

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:45 PM (IST)

थाईलैंड की एक युवती ने कानपुर के इरफान पर शादी के नाम पर 60 लाख रुपये ठगने और मतांतरण का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. थाई युवती ने इरफान पर शादी के नाम पर 60 लाख ठगने का आरोप

  2. रकम मांगने पर मतांतरण और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया

  3. इरफान पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता निकला

जागरण संवाददाता, कानपुर। अनवरगंज क्षेत्र के लाटूश रोड निवासी इरफान पर थाईलैंड की युवती ने शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से इरफान से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों थाईलैंड में मिले और वहीं शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग जरूरतें बताकर उससे करीब 60 लाख रुपये लेकर हड़प लिए।

थाईलैंड निवासी पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो इरफान ने भारत में स्थायी रूप से रहने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसे बुर्का पहनने के लिए भी कहा गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इरफान ने उसे यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चे भी हैं। युवती के अनुसार इरफान की करीब 12 वर्ष पहले शादी हो चुकी है इसके बावजूद उसने थाईलैंड जाकर उससे शादी की।

मामले को लेकर पीड़िता ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से शिकायत की। एडीसीपी ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान लाटूश रोड निवासी इरफान से हुई थी। आरोप है कि इरफान ने गलत तथ्यों की जानकारी देकर उससे शादी की और अपनी जरूरतें बताकर करीब 60 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस मांगने पर उस पर भारत में स्थायी रूप से रहने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।

एडीसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अनवरगंज थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur झकरकटी बस अड्डे की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ से बनेगा 300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, रेलवे ब्रिज से मिलेगी कनेक्टिविटी

यह भी पढ़ें- UP Rajya Sabha Election के लिए कानपुर से 3 नाम, BJP ने प्रकाश पाल, गोपी कृष्ण पांडेय और श्रुति गंगवार पर जताया भरोसा