Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज: घर से बाहर निकली पत्नी को रात भर खोजता रहा पति, असफल होने पर गोली मार की आत्महत्या

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Nov 2021 11:43 AM (IST)

    कोतवाली क्षेत्र के सखौली सरैया गांव निवासी 40 वर्षीय भगवानदीन राजपूत का बुधवार रात को पत्नी अनीता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि मामला बढ़ा तो दंपती में मारपीट हो गई।

    Hero Image
    खुद को गोली मारकर जान देने की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

    कन्नौज, जेएनएन। विवाद के बाद नाराज पत्नी के घर से चले जाने के बाद पति ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से तमंचा मिला है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली क्षेत्र के सखौली सरैया गांव निवासी 40 वर्षीय भगवानदीन राजपूत का बुधवार रात को पत्नी अनीता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि मामला बढ़ा तो दंपती में मारपीट हो गई। इससे नाराज होकर अनीता घर से आधी रात को निकल गई। भगवानदीन ने रात भर उसे गांव में तलाशा। परिचितों को फोन भी किया। मगर अनीता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। देर रात वह घर वापस आ गए। तड़के करीब चार बजे भगवानदीन ने तमंचे से खुद के सिर में गोली मार ली। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित बेटे की सूचना को दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से तमंचा भी बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।