विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में धार्मिक स्थल के अवैध निर्माण को लेकर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Sat, 03 Jul 2021 08:21 PM (IST)

श्याम नगर स्थित सेंगर चौराहा में रहने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक प्लाट में कुछ दिनों से अवैध ...और पढ़ें

सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद बजरंग दल के सदस्य।
सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद बजरंग दल के सदस्य।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी के श्याम नगर में एक प्लाट में धार्मिक स्थल का अवैध निर्माण का आरोप लगाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बिना प्रशासन की अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। सूचना पर चकेरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम रोहित तिवारी और श्याम नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

यह है पूरा मामला: श्याम नगर स्थित सेंगर चौराहा में रहने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक प्लाट में कुछ दिनों से अवैध तरीके से धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। जिसके बाद शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ता अमरनाथ, अजय सिंह, दिलीप शुक्ला, सिद्धनाथ गुप्ता, अश्वनी कुमार गुप्ता, हेमंत सेंगर समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे। जिन लोगों ने निर्माण रुकवाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

इनका ये है कहना: चकेरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम रोहित तिवारी ने बताया कि प्लाट विवादित है। वह प्लाट जिनका बताया जा रहा है वह सऊदी अरब में रहते हैं। फिलहाल निर्माण कार्य बंद करा दिया है। साथ ही उन्हें प्लांट के कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। वहीं प्रशासन से अनुमति के बाद ही धार्मिक स्थल का निर्माण करवाने दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।