Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में अयोध्या मंदिर पर की चर्चा, स्वामी परमानंद बोले... मंदिर में जल्द भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन

    By Akash DwivediEdited By:
    Updated: Mon, 06 Sep 2021 06:49 PM (IST)

    स्वामी परमानंद जी महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2023 तक भक्तों को रामलला के दर्शन मिलने लगेंगें। कहा मंदिर में कहीं पर भी लोहे का प्रयोग नही किया जा रहा है।

    Hero Image
    स्वामी परमानंद जी महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा करते हुए

    हमीरपुर, जेएनएन। मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी भाजपा नेता राजीव शुक्ला के आवास पर आए श्री राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य व अखंड परमधाम के संरक्षक स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने पत्रकारवार्ता कर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने भक्तों को जल्द रामलला के दर्शन होने की बात कही। साथ ही उन्होंने गोसंरक्षण पर जोर देते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी परमानंद महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2023 तक भक्तों को रामलला के दर्शन मिलने लगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में कहीं पर भी लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। लोहे के स्थान पर हर जगह तांबा प्रयोग में लाया जा रहा है। ताकि हजारो वर्ष तक मंदिर को कोई क्षति न हो। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर में जो नक्काशी की जा रही है। वह आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण होने के बाद वहां पर आने वाले भक्तों के लिए खाने व रुकने की निश्शुल्क व्यवस्था की जाएगी। जो हिंदू धर्म का पहला ऐतिहासिक मंदिर होगा। जहां पर ऐसी विस्तारपूर्वक व्यवस्थाएं की जाएंगी हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में एक लाख भक्त एक साथ रुक सकेंगे और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा निश्शुल्क होगी। उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि गाय पूज्यनीय है। इसलिए गाय को राष्ट्रीय पशु भी घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी ज्योर्तिमयानंद, महामंडलेश्वर स्वामी दिव्य चेतना, स्वामी चेतनानंद समेत भाजपा नेता राजीव शुक्ला, समाजसेवी चंदन शुक्ला, सभासद महेंद्र सिंह, रोहित निगम, सूरा द्विवेदी मौजूद रहे।