विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: छात्र बिना लाइसेंस वाहन चलाते मिले तो कटेगा 25 हजार का चालान, 12 माह के लिए रद होगा वाहन का पंजीकरण

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 07 Jul 2024 07:35 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के वाहन चलाने के लेकर यातायात विभाग ...और पढ़ें

ड्राइविंग लाइसेंस की प्रतिकात्मक फोटो ( इमेज क्रेडिट- जागरण)
ड्राइविंग लाइसेंस की प्रतिकात्मक फोटो ( इमेज क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. यातायात विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
  2. 12 माह के लिए वाहन का पंजीकरण किया जाएगा रद
  3. अभिभावकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यातायात पुलिस 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के वाहन चलाने पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर अभिभावकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। 12 माह के लिए वाहन का पंजीकरण रद करने के साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

शहर की सड़कों पर बिना लाइसेंस के छात्र स्कूटी, बाइक और कार लेकर घूमते दिखते हैं। अभी तक पुलिस छात्रों पर कार्रवाई नहीं करती थी। शनिवार को डीसीपी आरती सिंह ने इस संबंध में यातायात पुलिस को चेकिंग करने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए।

यातायात विभाग के अफसरों ने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राओं के 25 वर्ष की उम्र तक लाइसेंस बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अफसरों ने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। अगर सड़क पर बिना लाइसेंस के कोई छात्र मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

वाहनों की फिटनेस चेक करने का चला अभियान

स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। शनिवार को पश्चिम जोन प्रभारी ने बिठूर रोड पर स्कूली वाहनों के फिटनेस, परमिट चेक किए। वहीं यादव मार्केट, बर्रा बाईपास, पूर्वी जोन में आक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यशोदा नगर में अभियान चलाकर स्कूली वाहनों के फिटनेस, परमिट की चेक किए गए। रावतपुर तिराहा से गोल चौराहा तक अवैध अतिक्रमण हटवाया गया, जबकि फूलबाग व माल रोड में नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया।

इसे भी पढ़ें: आरोग्यम ने बनाई अनोखी डिवाइस, एआई आधारित तकनीक से टेलीमेडिसिन की राह सुगम, हाथों-हाथ मिलेगी रिपोर्ट