विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ragging In CSA Uni: रैगिंग के विरोध पर सीएसए कानपुर में छात्र पर चाकू से हमला, FIR दर्ज, तीन सदस्यीय कमेटी गठि‍त

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 01 Dec 2023 09:47 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के तिलक छात्रावास में रैगिंग का विरोध करने पर कृषि स्नातक छात्र ...और पढ़ें

Ragging In CSA Uni: रैगिंग के विरोध पर सीएसए कानपुर में छात्र पर चाकू से हमला
Ragging In CSA Uni: रैगिंग के विरोध पर सीएसए कानपुर में छात्र पर चाकू से हमला

जासं, कानपुर। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के तिलक छात्रावास में रैगिंग का विरोध करने पर कृषि स्नातक छात्र पर सीनियर्स ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने नवाबगंज पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों आरोपित छात्रों अभिषेक द्विवेदी और पुष्पेंद्र कुशवाहा पर मारपीट, धमकाने और अपमान करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रजिस्ट्रार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। बीएससी कृषि में पहले सेमेस्टर के छात्र ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आरएसआरपी छात्रावास में कृषि स्नातक में सातवें सेमेस्टर के दो सीनियर 27 नवंबर की शाम तिलक छात्रावास में आए और रैगिंग की। विरोध करने पर लात घूंसों से पीटा और चाकू से हमला कर दिया। छात्र का आरोप है हमला करने वाले छात्र विश्वविद्यालय के बड़े अधिकारी के करीबी हैं।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पीके उपाध्याय ने बताया कि पहले और सातवें सेमेस्टर के छात्रों के बीच विवाद का प्रकरण संज्ञान में है। दो पक्षों में मारपीट हुई है। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। रैगिंग की पुष्टि होती है तो सीनियर छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएसए के रजिस्ट्रार बीके उपाध्याय ने जांच के लिए कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने रैगिंग के आरोपों को गलत बता इसे दो पक्षों की मारपीट बताया था।

यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: मतगणना केंद्र पर किसे मिलेगी एंट्री, किन चीजों पर रहेगी रोक; यहां देखें EC के नियम

यह भी पढ़ें: CG Election Result 2023: BJP या Congress किसका चलेगा जादू! रायपुर की सात सीटें बढ़ा रहीं प्रत्याशियों की धड़कनें