विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लोहे की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, सपा कार्यकर्ता की मौत, दो घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:30 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलट गई, जिसमें अयोध्या के एक सपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी।

  2. अयोध्या के सपा कार्यकर्ता लाल साहब यादव की मौत।

  3. दो अन्य सपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर।

जागरण संवाददाता, कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 220 पर फूड प्लाजा के पास लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार अयोध्या निवासी तीन सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस तीनों घायलों को सीएचसी ले गई, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

यह है पूरी घटना

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मूड़ाडिहा, पूरा बाजार निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम उबारे अपने गांव निवासी 40 वर्षीय लाल साहब यादव पुत्र स्व. रामइंद्र यादव और अयोध्या के रौनाई थाना क्षेत्र के सलारपुर पोस्ट चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी 35 वर्षीय रविंद्र चौरसिया पुत्र जगजीवन के साथ सोमवार सुबह इटावा के सैफई में सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने गए थे। तीनों सपा कार्यकर्ता हैं।

सुरेंद्र ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने के बाद सोमवार शाम वह लोग एस्प्रेसो कार से वापस घर जा रहे थे। कार सुरेंद्र चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अरौल के फूड प्लाजा के नजदीक पास से गुजरे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार को सीधा कर तीनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने लाल साहब को मृत घोषित कर दिया और सुरेंद्र और रविंद्र को कानपुर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराने के चलते हादसा हुआ है। स्वजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 90KM लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा

यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत; दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।