विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत; दो घायल

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 26 Oct 2026 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 11:23 AM (IST)

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो ...और पढ़ें

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक।

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक।

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की टक्कर हुई

  2. हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत

  3. दो अन्य चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)।Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो चालक घायल हो गए। हादसा फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 22.300 पर रात करीब 2:30 बजे हुआ।

हादसे में मृत चालक के शव को एंबुलेंस से आगरा की मोर्चरी भेज दिया गया, जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों ट्रक लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे

चौकी इंचार्ज लुहारी यासीन बेग और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि तीनों ट्रक लखनऊ की ओर से आगरा जा रहे थे। हादसे में बीच वाले ट्रक के चालक राजीव पुत्र नरपाल उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी ग्राम चडरा लालपुर, थाना महोली, जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

ये चालक हुए घायल

आगे चल रहे ट्रक के चालक राजेंद्र निवासी सेरी खुर्द, जिला भरतपुर, राजस्थान घायल हो गए। उन्हें उनके भाई एवं सहचालक रवि के साथ सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया। वहीं, पीछे चल रहे ट्रक के चालक सोनाराम, निवासी दारासर, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर, राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी एंबुलेंस से आगरा के श्रीहरि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना संबंधित ग्राम प्रधान को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में MLC चुनाव के लिए आगरा में दोबारा मतदान, तीन बूथों पर भारी पुलिस तैनात, नौ बजे तक 6% वोटिंग

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो: यमुना पुल के 7 पिलर बनकर तैयार, 200 करोड़ का मेट्रो पुल 4 महीने में होगा तैयार