विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में MLC चुनाव के लिए आगरा में दोबारा मतदान, तीन बूथों पर भारी पुलिस तैनात, नौ बजे तक 6% वोटिंग

By Amit DixitEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 26 Oct 2026 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 09:07 AM (IST)

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया ...और पढ़ें

फतेहाबाद में मतदान शुरू होने पर पुलिस टीम।

फतेहाबाद में मतदान शुरू होने पर पुलिस टीम।

HighLights

  1. आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पुनर्मतदान जारी

  2. फतेहाबाद, खेरागढ़, सैंया के तीन बूथों पर मतदान

  3. पिछले मतदान में हंगामे के बाद शून्य घोषित

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए सोमवार को फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। तीन बूथ में सुबह 9:00 तक 6 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम 4:00 बजे तक चलेगा। मंगलवार सुबह 8:00 बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में मतगणना होगी। शिक्षक चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने तीन बूथ में बूथ कैपचरिंग के आरोप लगाए थे। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान को रद्द करते हुए पुनर्मतदान के आदेश दिए थे।

सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश ने बूथ कैप्चरिंग के लगाए थे आरोप

आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान कमिश्नरी पहुंचे सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। वह फूट-फूट कर रोए थे। उन्होंने मतदान में गड़बड़ी के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे।

सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देशों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। इनमें खेरागढ़ तहसील स्थित बूथ नंबर 20, सैंया स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित बूथ नंबर 21 और फतेहाबाद के क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित बूथ नंबर 26 शामिल थे।

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि तीनों मतदेय स्थलों पर सोमवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: हंगामे और गड़बड़ी के बाद तीन बूथों का मतदान निरस्त, सोमवार को दोबारा वोटिंग