विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, 8 साल का बेटा पिता को फंदे पर लटकता देख चीख पड़ा

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:25 PM (IST)

कानपुर के पनकी बी ब्लॉक में 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवनीत ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पनकी बी ब्लाक निवासी 40 वर्षीय नवनीत साफ्टवेयर इंजीनियर ने कर ली आत्महत्या

  2. 8 साल के बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा, मोबाइल देने के लिए गया था कमरे में

  3. एक साल की बेटी और शिक्षिका पत्नी सिद्धार्थ नगर में रहती हैं, छुट्टी पर आती हैं घर

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में हर किसी का कलेजा कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता के कंधों पर बैठकर वह पूरी दुनिया देखना चाहता था, उन्हीं को फंदे पर लटका देख 8 साल का बेटा चीख पड़ा। एक साल की बेटी और शिक्षिका पत्नी सिद्धार्थनगर में थी। 

पनकी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर दी। घर पर रहे आठ साल के बेटे ने पिता को फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पनकी बी ब्लाक निवासी 40 वर्षीय नवनीत सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। घर से ही वह काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा पाल, बेटा आठ साल के अव्यांग, सालभर की बेटी सानविका हैं।

कल्याणपुर में रहने वाले सेवानिवृत्त दारोगा भारतराम पाल ने बताया कि नेहा सिद्धार्थनगर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। सालभर की बेटी के साथ वहीं रहती है और अवकाश होने पर आती है, जबकि अव्यांग पिता के साथ रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार शाम दामाद नवनीत ने घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदा लगा जान दे दी। घटना के दौरान घर पर आठ साल का बेटा अव्यांग उर्फ कुन्नू और नौकरानी थी।

पिता का मोबाइल फोन बजने पर बेटा उन्हें फोन देने गया तो शव फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। ससुर ने बताया कि घर मे सब सही चल रहा था। आत्महत्या क्यों कि पता नहीं चल रहा। थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया जांच की जा रही है।

इधर, प्रेम विवाह का अंत, पत्नी झगड़कर मायके गई तो पति ने दे दी जान

सरवन कुमार के दानापुरी निवासी 27 वर्षी कुलदीप कश्यप ने चार साल पहले चार साल पहले गोंडा की रहने वाली महक से प्रेम विवाह किया था। कुलदीप पिता कल्लू कश्यप ने बताया कि कुछ समय से कुलदीप और उसकी पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, तो महक मायके जाने लगी। इस पर कुलदीप उसे झकरकटी बस अड्डे पर छोड़ने भी गया, जहां महक की कोयला नगर में रहने वाली मौसी रेनू भी मिली। दोनों गोंडा की बस में बैठ गए। इसके बाद कुलदीप शराब पीकर सुबह घर लौटा और कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- कानपुर राशन बाजार के भावों बड़ा उलटफेर, आटा और रिफाइंड पाम ऑयल महंगा, चीनी के घटते दामों से आम जनता को राहत

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में दी जान, कानपुर में छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत से पहले इंस्टाग्राम-फेसबुक का डेटा किया साफ