Kanpur News: कूड़े और गंदगी से पटा स्मार्ट सिटी कानपुर, नगर निगम व जलकल अफसर नहीं कर रहे निरीक्षण
कानपुर में सड़कों और खाली जगहों पर कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। नालियां साफ न होने की वजह से बजबजा रही हैं और अफसर मौज कर रहे हैं। नगर निगम व जलकल अफसर मुहल्ले का निरीक्षण न करने की वजह से कर्मचारी भी मौज मनाते हैं। अफसर आदेशों का उल्लघंन कर रहे हैं। शिकायतें बढ़ रही हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम व जलकल अफसर मुहल्ले का निरीक्षण करने ही नहीं निकल रहे हैं। नतीजा कर्मचारी बेफिक्र हो गए हैं। सड़कों पर गंदगी फैली है और जगह-जगह पाइपलाइन फटी होने से पानी की बर्बादी होने के साथ जलापूर्ति भी बाधित है। लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं।
अधिकारी कार्यस्थल की लोकेशन न देकर दूसरी जगह की भेज रहे है। इस पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने नाराजगी जताते हुए औचक निरीक्षण की कार्ययोजना बनाई है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर समस्या निस्तारण करके रिपोर्ट दें। इसकी मानीटरिंग का जिम्मा अपर नगर आयुक्तों को दिया है। साथ ही अफसरों के कार्य की रोज रिपोर्ट तलब की है।
जन सुनवाई, मुख्यमंत्री पोर्टल व कंट्रोल रूप में लगातार शिकायतें बढ़ रही है। लगातार बढ़ रही शिकायतों को लेकर शासन ने नाराजगी जतायी है। साथ ही जन सुनवाई की रैकिंग में समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण नगर निगम की रैकिंग घटती जा रही है।
इसको लेकर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने आदेश दिया है कि कतिपय अधिकारी व अभियंता सुबह सात बजे अपने-अपने आवंटित जोन का भ्रमण नहीं कर रहे है।
जिसके कारण पार्षद व जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र की लाइफ लोकेशन न भेजकर दूसरे स्थान की भेज रहे हैं। यह स्थिति अत्यन्त आपत्तिजनक और आदेशों का उल्लघंन है। आवंटित क्षेत्र की लाइफ लोकेशन भेजने के साथ ही समस्या के निस्तारण फोटो भी भेजे। सभी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने आवंटित जोन का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए।
इनकी जिम्मेदारी
अपर नगर आयुक्त | दो |
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी | एक |
नगर स्वास्थ्य अधिकारी | तीन |
जोनल प्रभारी | छह |
जोनल अभियंता | छह |
जोनल स्वास्थ्य | छह |
जलकल महाप्रबंधक | एक |
जलकल अधिशासी अभियंता | छह |
यहां फैली रही गंदगी दोपहर तक
- केशवपुरम में दोपहर सवा एक बजे तक सड़क पर फैली रही।
- जूही में नटवनटोला में सीवर का पानी भरा हुआ है।
- साकेत नगर में दोपहर दो बजे तक गंदगी फैली पड़ी रही।
- सर्वोदय नगर में शाम पांच बजे तक गंदगी के ढेर लगे रहे।
- न्यू सिविल लाइंस में दोपहर सवा तीन बजे तक गंदगी के ढेर लगे हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।