Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में धड़ल्ले से हो रही सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री, दिखावे के लिए चल रहा अभियान

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 15 Mar 2021 04:33 PM (IST)

    बादशाहीनाका स्थित दुकानों में खुलेआम प्लास्टिक का सामान बिक रहा है। लेकिन अफसरों की नजर यहां पर नहीं जा रही है। शहर में कई फैक्ट्रियों का धड़ल्ले से उत्पादन हो रहा है मगर उन पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    Hero Image
    सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को दर्शाती हुई प्रतीकात्मक तस्वीर।

    कानपुर, जेएनएन। शहर में अवैध प्लास्टिक और पाॅलीथीन का प्रयोग अब तक बंद नहीं हो सका है। रिहायशी इलाकों में अवैध प्लास्टिक स्टोर बने हुए हैं। नगर निगम का अमला शहर में अवैध प्लास्टिक और पाॅलीथीन रोकने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन शहर में जगह-जगह बने स्टोरों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। किदवईनगर, बेनाझाबर, शारदानगर, पीरोड, सीसामऊ बाजार, बादशाही नाका, मेस्टन रोड, खोया मंडी बादशाही नाका समेत कई जगह प्लास्टिक का सामान और थर्माकोल की प्लेट बिक रही है। इसके अलावा लोगों ने प्लास्टिक का कबाड़ एकत्र करके स्टोर बना रखे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम का अमला रोज अभियान चलाकर टेंपो और ट्रकों में जा रहा प्लास्टिक का सामान पकड़ता है। अब तक लाखों रुपये का सामान पकड़ भी चुका है लेकिन दुकानों में बिक रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास और थर्माकोल की प्लेटों के खिलाफ अभी तक अभियान नहीं चलाया गया है। दुकानों में अभियान चलाया जाए तो बिक्री पर रोक लगेगी। बादशाहीनाका स्थित दुकानों में खुलेआम प्लास्टिक का सामान बिक रहा है। लेकिन अफसरों की नजर यहां पर नहीं जा रही है। शहर में कई फैक्ट्रियों का धड़ल्ले से उत्पादन हो रहा है, मगर उन पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    हालत यह है कि प्लास्टिक बटोरने वालों ने घनी आबादी में स्टोर बना रखे हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि बाजारों में बिक रही अवैध प्लास्टिक और पॉलीथीन को जब्त किया जाएगा।