यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Conversion In UP: मतांतरण से इंकार पर शहनवाज ने युवती को जलाया, हालत बिगड़ने पर पुलिस ने लखनऊ के अस्पताल भेजा
कानपुर निवासी युवती को नौकरी दिलाने के बहाने लखनऊ बुलाकर बंधक बनाने व जबरन मतांतरण कराने के विरोध में युवक ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण संवाददाता। गुजैनी की रविदासपुरम की युवती को नौकरी का झांसा देकर लखनऊ बुलाकर बंधक बनाने व मतांतरण के विरोध पर जलाने के मामले में मुकदमा गुजैनी थाने में दर्ज होने के बाद एसीपी गोविंद नगर ने जांच लखनऊ ट्रांसफर कर दी है। वहीं, पीड़िता की हालत नाजुक देखकर पुलिस ने उसके बेहतर इलाज के लिए उर्सला से लखनऊ जिला अस्पताल रेफर कराया है।
गुजैनी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया के मुताबिक, यशोदा नगर स्थित पार्लर में सहेली के जरिए मो. शहनवाज से मुलाकात हुई थी। उसने लखनऊ के पार्लर में काम दिलाने व ज्यादा रुपये का लालच दिया और उसे लखनऊ आलमबाग बुलाया था।नौ दिसंबर को आलमबाग पहुंची तो शहनवाज ने उसे एक कमरे में रखा, जहां वह सिर्फ नशेबाजी करता था।
काम दिलाने के नाम पर टालमटोल करता था। उसने कई दिनों तक उसे जाने नहीं दिया। आरोप है कि उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। तीन जनवरी को उसने भागने का प्रयास किया तो उसे पहले चार्जर की केबल और बेल्ट से पीटा। फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता चीखी चिल्लाई तो आस पड़ोस के किरायेदार पहुंच गए। जिन्हें देख खुद को फंसता देख उसने आग बुझाई, जिसमें वह भी झुलस गया था। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी होने पर पीड़िता को शहर के परमपुरवा स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया, लेकिन 24 जनवरी की देर रात हालत बिगड़ने पर उर्सला रेफर कर दिया। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन मामला लखनऊ का होने पर वहां के सबंधित थाने में जांच ट्रांसफर की गई है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
