कानुपर में प्रभु विस्ता अपार्टमेंट में हादसा, अपार्टमेंट का मुख्य गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
कानपुर के पनकी स्थित प्रभु विस्ता अपार्टमेंट में एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात ...और पढ़ें

HighLights
पनकी के प्रभु विस्ता अपार्टमेंट में गार्ड की मौत
देर रात अपार्टमेंट का मुख्य गेट गिरने से हादसा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा, जांच शुरू की
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। पनकी के प्रभु विस्ता अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात गार्ड के ऊपर अपार्टमेंट का मुख्य गेट गिर गया। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज जांच शुरू की है।
पनकी के डूडा कालोनी निवासी 50 वर्षीय विक्रम सिंह थाना क्षेत्र के प्रभु विस्ता अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करते थे।बेटे दीपक सिंह ने बताया कि वर्तमान में पिता विक्रम सिंह की रात्रि ड्यूटी चल रही थी।
रात में वह ड्यूटी के लिए गए थे। देर रात दो से ढाई बजे के बीच अपार्टमेंट का मुख्य गेट गिर गया जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस और स्वजन को घटना की सूचना दी।
हादसे की जानकारी पाकर स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है और जांच में जुट गई है। अपार्टमेंट के सीसी फुटेज जांचे जा रहे हैं। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।
