विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में फूल की दुकान से तीन लाख की नकदी चोरी, सीसी कैमरे में चोरी करते दिखे पूर्व कर्मी

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:47 PM (IST)

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक डिस्पोजल और फूल माले की दुकान से शुक्रवार देर रात तीन लाख रुपये ...और पढ़ें

दुकान में चोरी करता पूर्व कर्मचारी। वीडियो ग्रैब

दुकान में चोरी करता पूर्व कर्मचारी। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कानपुर में दुकान से तीन लाख रुपये की नकदी चोरी

  2. वारदात को दुकान के पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दिया

  3. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला स्थित फूल वाली गली स्थित एक डिस्पोजल और फूल माले की दुकान को शुक्रवार देर रात निशाना बनाया गया। यह वारदात दुकान में कुछ वर्ष पहले काम छोड़ चुके कर्मचारी ने अंजाम दिया है।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार आरोपित तीन लाख रुपये की नकदी और बैंक चेक बुक भी ले गया। घटना के दौरान पीड़ित दुकान के पास ही सो रहा था। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई है। घटना से व्यापारियों में रोष है।

लालबंगला निवासी पीड़ित दुकानदार कुलदीप उर्फ कल्लू माली की फूल वाली गली में दुकान है। जिसमें वह डिस्पोजल बिक्री और शादी समारोह के लिए नोटों की माला आदि बनाते हैं लिहाजा दुकान पर गाड़ी के नोटों का कैश भी रहता है। शुक्रवार रात घटना के दौरान वह दुकान के पास ही सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि सीसी फुटेज के अनुसार आरोपित दुकान का पूर्व कर्मचारी बीती शुक्रवार देर रात करीब 2:45 बजे उनकी दुकान पर पहुंचा था। वह दुकान में पांच साल पहले काम करता था। इसलिए उसे पूरी जानकारी भी थी। पिरित के अनुसार घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

मामले में चकरी चौकी प्रभारी प्रदीप भाटी का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल

यह भी पढ़ें- कानपुर में बच्चों को पीटने से रोकने पर भड़की भाभी, देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला