Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2022: भूतों ने एक रात में किया था कानपुर के इस मंदिर का निर्माण! माता सीता लव और कुश के साथ करती थीं जलाभिषेक

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 10:46 AM (IST)

    सावन के पावन पर्व पर हम आपके पास रोज कानपुर और आस-पास के शिवालय के बारे में रोचक जानकारियां और इतिहास लेकर आते हैं। आज हम आपको कानपुर शहर के कल्याणपुर ...और पढ़ें

    Hero Image
    भूतेश्वर मंदिर कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में स्थित है।

    कानपुर। भूतेश्वर मंदिर कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में स्थित है। मान्यता है कि प्राचीन मंदिर का निर्माण भूतों ने एक रात में किया था, इसलिए मंदिर का नाम बाबा श्री भूतेश्वर धाम पड़ा। मंदिर में पवित्र श्रावण मास के दिनों में हजारों की संख्या में भक्त महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। श्रावण मास के साथ महाशिवरात्रि और नागपंचमी पर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर देशभर से भक्त पूजन अर्चन के लिए आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर का इतिहास: बाबा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। भगवान राम ने जब सीता माता का परित्याग कर दिया था, तब बिठूर निवास के दौरान सीता माता लव और कुश के साथ प्रतिदिन यहां जलाभिषेक करने आती थीं। मुगल शासक औरंगजेब ने इस मंदिर में तोड़फोड़ की थी। इसके प्रमाण भूतेश्वर महादेव मंदिर में टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष के रूप में आज भी मौजूद हैं। मंदिर में दो सुरंगे भी थीं, जिसमें से एक रावतपुर क्षेत्र में और दूसरी बिठूर क्षेत्र में खुलती थी।

    मंदिर की विशेषता: मान्यता है कि ऐसा शिवलिंग पूरे भारतवर्ष में नहीं है। राजा विनायक राव ने कई बार खोदाई कर शिवलिंग के अंतिम छोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन शिवलिंग का छोर नहीं मिला। मंदिर में महादेव के साथ शिव परिवार, शनि महाराज, संकट मोचन धाम, राधाकृष्ण, मां भगवती, काली माता और विष्णु भगवान की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर कच्ची मिट्टी के ईंटों से निर्मित है। 

    श्रावण मास में महादेव का शृंगार पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। - संतोष गिरि, पुजारी। 

    प्राचीन मंदिर का शिवलिंग भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है। यहां पर श्रावण मास के सोमवार को मेले जौसा नजारा देखने को मिलता है। भक्त दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। - बाल किशन गुप्ता, सेवक।