Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, पीएम और पूरी भाजपा से नहीं संभल रही देश की अर्थव्यवस्था Kanpur News

    By AbhishekEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 04:18 PM (IST)

    राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

    सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, पीएम और पूरी भाजपा से नहीं संभल रही देश की अर्थव्यवस्था Kanpur News

    कानपुर, जेएनएन। शहर आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और उद्योगों पर बंदी की तलवार लटक रही है। फैक्ट्रियों से कर्मियों को निकाला जा रहा है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार अपनी सफाई देने में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री तो छोड़ दीजिए, पूरी भाजपा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शास्त्री नगर में मुख्य अतिथि बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी बदतर बताया। कहा, यहां न तो महिलाएं-लड़कियां सुरक्षित हैं और न ही बुजुर्ग और युवा। जब-जब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती मुख्यमंत्री रहीं, तब-तब कानून व्यवस्था बेहतर रही। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख से प्रदेश के वर्तमान सीएम को कुछ सीख लेनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि गोविंदनगर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी की जीत के लिए सभी को जुटना होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनता के लिए पैगाम भेजा है कि- हयात लेकर चलो, कायनात लेकर चलो... जब चलो तो सारे समाज को लेकर चलो, बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने भी उपचुनाव की सभी 13 सीटों पर पूरे दमखम के साथ लडऩे का एलान किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र, विधायक व जोनल इंचार्ज नौशाद अली, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने संबोधित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner