Kanpur Railway News : इंटरलाकिंग कार्य के चलते संपर्क क्रांति समेत दस ट्रेनें निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट
असोम के रंगिया स्टेशन पर इंटरलाकिंग काम के चलते कानपुर सेंट्रल होकर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमे संपर्क क्रांति भी है। हलाकि जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनके लिए रिफंड की सुविधा दी गई है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। असोम के रंगिया रेलवे मंडल में नान इंटरलाकिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने वाया कानपुर सेंट्रल होकर जाने वाली दस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त किया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि जिन यात्रियों की ट्रेनें निरस्त हुई हैं वह नियमानुसार रिफंड ले सकेंगे।
निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर कविगुरु एक्सप्रेस 24 फरवरी
-ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस 28 फरवरी
-ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी
-ट्रेन संख्या 14620 फिरोजपुर-अगरतला कैंट एक्सप्रेस 28 फरवरी
-ट्रेन संख्या 14038 नई दिल्ली-सिलचर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 24 फरवरी
-ट्रेन संख्या 14037 सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 28 फरवरी
-ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या जंक्शन एक्सप्रेस 24 फरवरी
-ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी
-ट्रेन संख्या 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 फरवरी
-ट्रेन संख्या 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।