Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS ने तीन पदाधिकारियों को दी पदोन्नति, प्रशांत भट्ट को बनाया दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Tue, 13 Jul 2021 01:26 PM (IST)

    चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की बैठक में तीन पदाधिकारियों को पदोन्नति देकर जिम्मेदारियों में इजाफा किया गया है। सह क्षेत्र प्रचारक रमापदो पाल को क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है तो दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक रहे जलधर महतो की जिम्मेदारी बढ़ी है।

    Hero Image
    चित्रकूट में प्रांत प्रचारकों की बैठक में फैसला लिया।

    चित्रकूट, राजीव द्विवेदी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की बैठक के चौथे दिन सोमवार को तीन पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई। पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक रमापदो पाल को क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है, जबकि दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक रहे जलधर महतो को अब सह क्षेत्र प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है। सह प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो सह सरकार्यवाह के दायित्वों में परिवर्तन किया गया था। संघ में परंपरा रही है कि शिक्षा वर्ग होने के बाद प्रतिनिधि सभा में प्रचारकों की प्रोन्नति और जिम्मेदारियों को तय किया जाता है, लेकिन इस बार बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के कारण वहां कोई भी बदलाव नहीं किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भैय्या जी जोशी विहिप व कृष्ण गोपाल होंगे विद्या भारती के संपर्क अधिकारी : पूर्व सरकार्यवाह और कार्यकारिणी के सदस्य भैय्या जी जोशी अब संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे। वहीं, डा.कृष्ण गोपाल विद्या भारती के संपर्क अधिकारी बनाए गए हैं। भैय्या जी जोशी पहले भी सरकार्यवाह रहते हुए विहिप का काम देखते रहे थे। अनुषंगिक संगठनों के कामों पर निगरानी रखने के लिए संघ की ओर से कार्यकारिणी अधिकारी को संपर्क अधिकारी बनाया जाता है। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को बैठक के तीसरे दिन ही भाजपा और संघ के बीच समन्वय रखने का दायित्व सौंपा जा चुका है। वहीं, पूर्व क्षेत्र प्रचारक से सह संपर्क प्रमुख बनाए गए प्रदीप जोशी का केंद्र चंडीगढ़ होगा।

    बंगाल में बढ़ेंगी गतिविधियां : हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम से संतुष्ट संघ अब बंगाल में अपनी गतिविधियों को और बढ़ाएगा। बंगाल में संगठन को गांव-गांव पहुंचाने की तैयारी है और इसके पीछे की वजह रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ व खास वर्ग की आबादी का असंतुलन भी है।

    comedy show banner
    comedy show banner