विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur News: जरीब चौकी GT रोड पर अचानक धंसी सड़क; 10 फीट गहरा गड्ढा, आधा रास्ता बंद होने से जाम

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:29 PM (IST)

कानपुर के जरीब चौकी जीटी रोड पर अचानक 2 मीटर लंबी और 10 फीट गहरी सड़क धंस गई, जिससे यातायात ...और पढ़ें

जरीब चौकी चौराहा पर धंसी सड़क । जागरण

जरीब चौकी चौराहा पर धंसी सड़क । जागरण

HighLights

  1. जरीब चौकी जीटी रोड पर सड़क धंसी, 10 फीट गहरा गड्ढा

  2. यातायात बाधित, वाहनों का लंबा जाम लगा रहा

  3. पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेड्स लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया

जागरण संवाददाता, कानपुर। जरीब चौकी चौराहा जीटी रोड के पास शुक्रवार को दोपहर में अचानक सड़क धंसने लगी। इसको देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। थोड़ी देर में ही दो मीटर लंबी और 10 फीट गहरी सड़क धंस गई। आसपास की सड़क खोखली हो गया।

इसको लेकर लोगों ने अफसरों व पुलिस को जानकारी दी गई। आनन फानन में गड्ढे के चारों तरफ बैरीकेड्स लगा दिया गया ताकि कोई हादसा न हो। आधा रास्ता बंद होने के कारण वाहन फंस गए और रात तक जाम की स्थिति बनी रही।


जरीब चौकी चौराहा जीटी रोड से अफीम कोठी जाने वाले रास्ते में सड़क धंस गई। जीटी रोड में वाहनों का रेला होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहुंचे और बैरीकेड्स लगवा दी है। रात में यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।


धंसी सड़क के नीचे गड्ढे में पाइप लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि जरीब चौकी ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर पाइपों का शिफ्टिंग का कार्य हो रहा है। यहां पर ड्रिलिंग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके कंपन से सड़क धंसी है। जलकल के अवर अभियंता विनोद रावत ने बताया कि पाइप व सीवर लाइन में लीकेज नहीं है।


पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बैरीकेड्स लगा दी गई है। यातायात को लोड को देखते हुए रात में कार्य कराया जाएगा। धंसे गड्ढे की लंबाई कम है और गहराई ज्यादा है। गड्ढे के नीचे से पेयजल व सीवर लाइन गुजर रही है। बैकहो लोडर से खोदाई करके गड्ढा चौड़ाकर के मलबा डालकर मरम्मत कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Auto Market: नवरात्र में वाहन खरीदने की धूम, छह दिन में 2,598 गाड़ियां बिकीं, बाइक-स्कूटी की सबसे ज्यादा मांग

यह भी पढ़ें- कानपुर विकास बैठक से 12 अफसर नदारद, जैपुरिया पुल के डिजाइन और बदहाल सड़कों पर जनप्रतिनिधियों ने लगाई फटकार