Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार के मंत्री रामकेश को जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी, बुंदेलखंड में योजनाओं के विस्तार की होगी चुनौती

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 06:15 PM (IST)

    योगी सरकार में राज्यमंत्री बने रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय में जिम्मेदारी मिली है। जिसके बाद बुंदेलखंड में पेयजल की बेहतर व्यवस्था करना कड़ी चुनौती होगा। हालांकि इससे पहले क्षेत्र में भाजपा की ओर से कई योजनाए संचालित हो रही हैं।

    Hero Image
    रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

    बांदा, जागरण संवाददाता। तिंदवारी से विधानसभा चुनाव जीतकर योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। चित्रकूट मंडल से वह इकलौते मंत्री हैं। इसलिए यहां के लोगों में उनसे खास उम्मीदें हैं। उनको नई जिम्मेदार मिलने के बाद यहां की जल जीवन मिशन सहित अन्य पेयजल योजनाएं उड़ान भरेंगी। पेयजल संकट खत्म होने के साथ हर घर पानीदार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुंदेलखंड में पेयजल समस्या दूर करने के लिए भाजपा शासनकाल में कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ और इनमें काम भी तेजी से हुए। इनमें जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल परियोजना सबसे अहम है। इसके जरिए यमुना नदी से पानी लेकर जनपद की करीब साढ़े चार सौ ग्राम पंचायतों में पहुंचाने का मकसद है। इसके अलावा कई अन्य पेयजल परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है।

    अब रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय में नई जिम्मेदारी मिलने से परियोजनाएं तेजी से उड़ान भरेंगी। बुंदेलियों को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं। रामकेश निषाद ने भी कहा कि वह बुंदेलखंड में घर-घर को पानीदार बनाएंगे। सरकार से जितना भी ज्यादा से ज्यादा बजट मिलेगा, उसे परियोजनाओं को पूरा करने में खर्च किया जाएगा।