विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Update News: लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक, कानपुर की कई ट्रेनें 27 दिन तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखें पूरी सूची

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM (IST)

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानकोर्स संरचना के निर्माण के कारण 27 दिनों का ब्लॉक लिया गया है, जिससे कानपुर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का रेलवे ब्लॉक शुरू

  2. कानपुर से लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी

  3. कुछ ट्रेनें डायवर्ट, कुछ मानकनगर तक सीमित रहेंगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानकोर्स संरचना के निर्माण कार्य के चलते गुरुवार से 12 अक्टूबर तक 27 दिन का ब्लॉक लिया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर पूर्ण तथा प्लेटफार्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लाक के कारण कानपुर से लखनऊ आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का संचालन आसपास के स्टेशनों तक सीमित कर दिया गया है। दूसरी ओर कई ट्रेनें डायवर्ट की गई है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू 12 अक्टूबर तक लखनऊ की जगह मानकनगर तक ही चलेगी। इसी तरह 64255 उतरेटिया-कानपुर ट्रेन का संचालन मानकनगर से किया जाएगा।

वहीं 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त होगी और कानपुर-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। वापसी में 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कानपुर सेंट्रल से ही चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर और पांच अक्टूबर को उतरेटिया में समाप्त होगी।

वापसी में ये ट्रेन 17, 24 सितंबर तथा एक और आठ अक्टूबर को उतरेटिया से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22121 एलटीटी-लखनऊ और 22122 लखनऊ-एलटीटी का टर्मिनल कुछ तिथियों पर लखनऊ जंक्शन कर दिया गया है।

कई ट्रेनें लखनऊ की जगह ऐशबाग होकर निकलेंगी

ब्लाक के दौरान शक्तिनगर-टनकपुर, सिंगरौली-टनकपुर समेत कई ट्रेनों को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाया जाएगा। मुजफ्फरपुर-सूरत, सूरत-मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी-ओखा, ओखा-गुवाहाटी, कामाख्या-गांधीधाम और गांधीधाम-कामाख्या जैसी ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन से न गुजारकर मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को ऐशबाग और बादशाह नगर पर निर्धारित ठहराव भी दिया जाएगा। साथ ही आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, गोरखपुर-आनंद विहार, गोरखपुर-भटिंडा, भटिंडा-गोरखपुर और ग्वालियर-बरौनी समेत कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव रहेगा।

कानपुर ब्रिज-मगरवारा के बीच पावर ब्लाक, कई ट्रेनों के परिचालन में रहेगा बदलाव

रेलवे ने कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित कानपुर ब्रिज-मगरवारा के बीच डाउन लाइन पर कर्व नंबर 63 एवं 64 के री-अलाइनमेंट कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक लिया जा रहा है। इस कारण ट्रेन परिचालन में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 54336 कानपुर सेंट्रल-बालामऊ 19 सितंबर को कानपुर सेंट्रल से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। साथ ही ब्रिज तक 50 मिनट विनियमित (रेगुलेट) कर चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 54154 (कानपुर सेंट्रल-रायबरेली 19 सितंबर को कानपुर ब्रिज तक 100 मिनट विनियमित (रेगुलेट) कर चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर के जिला अस्पताल का हाल! डाक्टर गायब, ड्राइवर के भरोसे मरीजों की जान, दवा लिख थमाई पर्ची

यह भी पढ़ें- Kanpur Plane Crash: दो पायलटों की मौत के बाद DGCA का बड़ा फैसला, Garg Aviation की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक