Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के बर्रा में नगर निगम ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, हंगामा कर लोगों ने बंद कराया काम

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jan 2021 02:21 PM (IST)

    विगत कई माह से क्षतिग्रस्त है दीवार। डेढ़ माह पहले दीवार के अचानक गिरने से 10 वर्षीय गुनगुन घायल हो गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घायल हुई बच्ची के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सभी लोग महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात करेंगे।

    Hero Image
    वार्ड 67 में मकान नंबर 506 बर्रा छह के सामने गिरी दीवार।

    कानपुर, जेएनएन। नगर निगम जोन पांच के वार्ड 67 में मकान नंबर 506 बर्रा छह के सामने कई माह से दीवार क्षतिग्रस्त थी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी मरम्मत के लिए नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर अवर अभियंता संतोष सिंह ने निरीक्षण किया था। इसके बाद भी दीवार नहीं बनी, डेढ़ माह पहले अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें 10 वर्षीय गुनगुन घायल हो गई थी। उसके पैर और हाथ की दो उंगली कट गई हैं। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नगर निगम को पत्र दिया था अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। रविवार को कुछ ठेकेदार दीवार को बनाने के लिए पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया और अवर अभियंता को इसकी सूचना दे दी। लोगों ने मुआवजा देने के बाद के बाद ही काम शुरू करने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनका ये है कहना 

     सतीश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को नगर निगम का ठेकेदार मजदूर लेकर काम करने आया था। क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर काम बंद करा दिया। 

    जल्द करेंगे महापौर से मुलाकात

    क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घायल हुई बच्ची के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी आर्थिक मदद करने के लिए सभी लोग महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात करेंगे।