Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज कानपुर में रहेंगी भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, हारी हुई सीटों पर बीजेपी पदाधिकारियों का बढ़ाएंगी उत्साह

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:50 PM (IST)

    बीजेपी पार्टी संगठन के बड़े नेताओं को निचले स्तर तक भेजकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इन पदाधिकारियों को जिले के हिसाब से भेजा जा रहा है। ताकि वे विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर सभी के साथ बैठक कर उनसे सीधे बात कर सकें।

    Hero Image
    बैठकों से पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाएंगी प्रियंका रावत। प्रतीकात्मक फोटो।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की पिछले चुनाव में हारी हुई आर्यनगर व सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की सीटों में पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश की महामंत्री प्रियंका रावत उनके साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख भी शामिल होंगे। आज नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में उनकी बैठक होनी है। इसके अलावा वह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगी हालांकि यह बैठक आर्यनगर व सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की बैठकों से अलग होगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी पार्टी संगठन के बड़े नेताओं को निचले स्तर तक भेजकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इन पदाधिकारियों को जिले के हिसाब से भेजा जा रहा है, ताकि वे वहां की विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर सभी के साथ बैठक कर उनसे सीधे बात कर सकें और कहीं कोई समस्या है तो उसे सामने लाया जा सके। उत्तर जिले में ये बैठकें मंगलवार से शुरू होंगी। इनकी शुरुआत जिले की चार में से दो हारी हुई सीटों से होगी।

    पार्टी कार्यालय में सीसामऊ और आर्यनगर दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसके अलावा मंडल प्रभारी भी बुलाए गए हैं। विधानसभा प्रभारी, विस्तारकों को भी बैठक में रहना है। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में हुई सदस्यता और नए बनाए गए मतदाताओं के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। साथ ही बूथ स्तर पर कितना काम हो चुका है, इसकी भी समीक्षा होगी। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों का गठन किस स्तर पर हुआ है। इसकी भी जानकारी ली जाएगी। मंगलवार को ही वह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक कल्याणपुर क्षेत्र में ही करेंगी। यहां भी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विस्तारक बुलाए गए हैं। इसके बाद गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक बचेगी, इस बैठक को उनके अगले आगमन पर किया जाएगा।