Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में रोडवेज बस हादसा, फिरोजाबाद से लौटकर मतदान ड्यूटी पर उन्नाव जा रहे 19 पुलिसकर्मी घायल

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Mon, 21 Feb 2022 12:24 PM (IST)

    कानपुर में नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई उसमें 35 पुलिस कर्मी सवार थे। बस में सवार पुलिस कर्मी मतदान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने बस को क्रेन से हटवाया।

    Hero Image
    हाईवे से बस हटवाकर सामान्य कराया यातायात।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर नौबस्ता थाने की पुलिस पहुंची और बस में फंसे घायलों को निकलवाया। पुलिस ने सभी 19 घायलों को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण के लिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है।अमरोहा जनपद का फोर्स फिरोजाबाद में चुनाव ड्यूटी पर गया था। फिरोजाबाद के बाद फोर्स की टुकड़ी को उन्नाव में चुनाव सम्पन्न कराने जाना था। जिसके लिए फोर्स फिरोजा बाद से उन्नाव जा रहा था। नौबस्ता एलीवेटेड हाइवे पर अमरोहा डिपो की रोडवेज 45 सिपाहियों की टुकड़ी को लेकर जा रही थी। जिसे एसआई विपिन कुमार लीड कर रहे थे। एसआई विपिन ने बताया कि आगे चल रहे गिट्टी लोड ट्रक को ओवरटेक करने में बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज आवाज होने पर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन फानन में नौबस्ता पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे सिपाहियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से 19 सिपाहियों को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल हैलट भेजा। 19 में 17 सिपाहियों को मामूली चोट आई थी। जबकि दो सिपाहियों के हाथ और पैर टूट गए थे। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। टीम को लीड कर रहे दारोगा ने अमरोहा के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    यह हुए घायल : अनुज कुमार, विष्णु , मोहित कुमार, नितिन कुमार, संजय कुमार, अभिषेक, तेज पाल सिंह, आलोक शर्मा, विपिन, परशुराम, साहब सिंह समेत 19 सिपाही हादसे में घायल हुए।