यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neha Singh Rathore : 'यूपी में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने दिया नोटिस
नेहा सिंह राठौड़ अपने यूपी में का बा गाने के बाद चर्चा में आई थीं। इस गाने को करोड़ों लोगों ...और पढ़ें

जासं, कानपुर देहात : 'यूपी में का बा' गाने वाली बिहार की नेहा सिंह राठौर को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी की नोटिस दी है।
मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने के बाद नेहा ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा था। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि विभिन्न ट्वीट व मौखिक शिकायतें मिली थींं कि नेहा के गानों से समाज में भेदभाव व वैमनस्यता फैल रही है।
इसका संज्ञान लेकर नोटिस के माध्यम से तीन दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि क्या इंटरनेट मीडिया के जिन प्लेटफार्म पर यह गाने पोस्ट किए गए उन्हें वह खुद चलाती हैं या कोई और।
पुलिस ने उनसे पूछा है कि जिन गीतों को गाया है वह उन्होंने खुद लिखे हैं या किसी ने लिखकर दिया है। गीत लिखने और गाने का आधार क्या है। स्पष्टीकरण न देने पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। नेहा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व भी 'यूपी में का बा' गाना गया था।
