विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम नरेन्द्र मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- पहले की सरकार में छिड़का गया भ्रष्टाचार का 'इत्र' सामने

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 28 Dec 2021 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 08:18 PM (IST)

PM Modi Kanpur Visit कानपुर में छापे में करोड़ों रुपये मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार के ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कानपुर में 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कानपुर में 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर मेट्रो रेल सेवा और बीना (मध्य प्रदेश) पनकी मल्टी पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइप लाइन के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के विकास कार्यों की जमकर बड़ाई की। कहा कि यूपी में अब फर्क साफ दिखता है। इसी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर पिछली सरकार पर कटाक्ष भी किया। शहर में जीएसटी इंटेलीजेंस के छापे में करोड़ों रुपये नकद मिलने पर कहा कि सरकार के हर काम को जो अपना बताते हैं, बक्से भर-भर कर नोट मिलने पर मुंह पर ताला लगाए बैठे हैं। पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार का जो 'इत्र' छिड़का गया था, अब सामने आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को निरालानगर मैदान में लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश में बढ़ते औद्योगीकरण का जिक्र किया और योगी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर पीठ ठोंकी। इससे पहले उन्होंने आइआइटी के दीक्षा समारोह में टेक्नोक्रेट्स को भी संबोधित किया। कहा कि आने वाले 25 वर्षों में भारत के विकास की बागडोर आपके हाथों में है। आइआइटी से उन सपनों को लेकर निकलें कि वर्ष 2047 का भारत कैसा होगा। डबल सी के मायने समझाकर कहा कि एक से कम्फर्ट है और दूसरे से चैलेंज। कम्फर्ट के बजाए चैलेंज को स्वीकार करें।

लोकार्पण समारोह में अपने 31 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योगों में निवेश के लिए कानून का राज होना जरूरी है। यूपी में पिछली सरकारों केमाफियावाद के पेड़ की छांव में उद्योग चौपट हो गए थे। अब कानून का राज होने पर निवेश बढ़ रहा है। अपराधी जमानत रद करवाकर जेल जा रहे हैं। पहले की सरकारें इस मानसिकता से चलती थी कि पांच साल की लाटरी लगी है, तभी विकास परियोजनाओं में हजारों करोड़ का घोटाला होता था। सर्वांगीण विकास के लिए वक्त की अहमियत को समझाते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार समय के नुकसान की भरपाई के लिए डबल स्पीड से काम कर रही। जब योजनाएं समय पर पूरी होती हैं तो देश के पैसे का सही इस्तेमाल होता है, लोगों को लाभ मिलता है। जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वहां अब देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कारिडोर बन रहा। इसीलिए यूपी के लोग कह रहे हैं, फर्क साफ है।

जो शुरू किया वह पूरा भी किया :  पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने जो भी शुरू किया, उसका लोकार्पण भी किया। उन्होंने इसके लिए कानपुर मेट्रो, पूर्वांचल एक्सप्रेस, दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया।

शहरी गरीबों का हित देखा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शहरों में रहने वाले गरीबों को के लिए पहली बार भाजपा सरकार काम कर रही है। 2017 से पहले 10 वर्षों के दौरान यूपी में शहरी गरीबों के लिए सिर्फ ढाई लाख पक्के मकान बने थे। बीते साढ़े चार साल में 17 लाख से ज्यादा घर स्वीकृत हुए, जिनमें साढ़े नौ लाख बन चुके हैं। रेहड़ी, ठेला, पटरी पर सामान बेचने वालों को पीएम स्वनिधि योजना में सात लाख से अधिक लाभार्थियों को 700 करोड़ रुपये से अधिक बांटे गए। 15 करोड़ से अधिक लोगों के लिए मुफ्त राशन का इंतजाम किया गया।

झाड़े रहो कलक्टरगंज..: पं.दीनदयाल उपाध्याय, सुंदर जी भंडारी और अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर प्रधानमंत्री ने कहा, कानपुर ने महान विभूतियां दीं। कनपुरियों के अंदाज, मिजाज और हाजिर जवाबी की तुलना के साथ ठग्गू के लड्डू का जिक्र किया। अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि संगठन के काम के लिए जब भी इस शहर आए तो खूब घूमे। झाड़े रहे कलक्टरगंज आज भी याद है। बिगड़े मौसम का जिक्र करते हुए बोले कि मंगलवार को पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से शहर को मेट्रो की कनेक्टिविटी मिली तो वरुण देवता भी खुश हैं।

Koo App

प्रधानमंत्री @narendramodi जी आज कानपुर का दौरा करेंगे और 12 बजे ₹11000 करोड़ लागत की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के फोकस को दर्शाती है। कानपुर को मेट्रो का उपहार डबल इंजन की सरकार

View attached media content

- Meenakashi Lekhi (@m_lekhi) 28 Dec 2021

यह भी बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

  • जो पहले नहीं हुआ, अब यूपी में हो रहा
  • देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा।
  • देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में बन रहा है।
  • देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यूपी में बन रहा है।
  • डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर का हब भी यूपी होने वाला है।

उपलब्धियां गिनाईं

  • 2014 से पहले यूपी में जो मेट्रो चलती थी, उसकी कुल लंबाई थी नौ किमी
  • साल 2014 से 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई बढ़कर हुई थी कुल 18 किमी
  • अब कानपुर मेट्रो को मिला दें तो यूपी में मेट्रो की लंबाई है 90 किमी
  • 2014 से पहले देश के पांच शहरों में तो आज अकेले यूपी के पांच शहरों में मेट्रो है
  • 2014 तक देश में सिर्फ 14 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन थे, आज 30 करोड़ से ज्यादा
  • अकेले यूपी में एक करोड़ 60 लाख गरीब परिवारों को नए एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए।
  • पेट्रोलियम नेटवर्क के विस्तार पर कहा कि पाइप से सस्ती गैस के कनेक्शन भी सात वर्षों में नौ गुना हुए।

कानपुर को लाभ

  • कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर को मंजूरी दी जा चुकी है।
  • कौशल विकास के लिए फजलगंज में टेक्नोलाजी सेंटर की स्थापना हुई।
  • बीना-पनकी मल्टी पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइप लाइन से कानपुर डिपो की क्षमता को चार गुना से अधिक राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।