Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT में नहीं थम रहा नानकारी के लोगों का गुस्सा, प्रधान गेट तोड़ा तो पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा Kanpur News

    सीओ ने कहा आइआइटी प्रशासन की तहरीर पर उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    By AbhishekEdited By: Updated: Sat, 23 Nov 2019 01:19 PM (IST)
    IIT में नहीं थम रहा नानकारी के लोगों का गुस्सा, प्रधान गेट तोड़ा तो पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा Kanpur News

    कानपुर, जेएनएन। आइआइटी में नानकारी का गेट बंद कर दीवार उठाने के बाद लोगों को गुस्सा थम नहीं रहा है। शुक्रवार की रात हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस अफसरों ने समझाकर वापस किया तो सुबह गुस्साए लोगों ने प्रधान गेट तोड़ दिया। इसपर पुलिस ने लाठी पटककर लोगों को खदेड़ दिया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं समस्या के समाधान के लिए आइआइटी प्रशासन ने समिति गठित की है। हालांकि अभी बवाल की आशंका बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है मामला

    आइआइटी और नानकारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद काफी वर्षों से चला आ रहा है। आइआइटी की स्थापना के समय से नानकारी के लोगों के लिए चंदेल गेट और प्रधान गेट बने थे। इसी गेट से नानकारी के लोग आइआइटी के रास्ते आवागमन करते थे। कुछ वर्ष पूर्व आइआइटी प्रशासन ने दोनों गेट बंद करने का फैसला लिया था। इसपर नानकारी के लोगों ने विरोध किया था। गुरुवार को आइआइटी प्रशासन ने चंदेल गेट पर दीवार खड़ी करवा दी। इससे नाराज नानकारी के लोगों ने नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को विरोध जताया था। देर रात नानकारी के लोगों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसपर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। एसीएम छह ने लोगों से 10 सदस्यीय कमेटी बना आइआइटी प्रशासन से बात करने का सुझाव दिया और तय किया था कि 26 को आइआइटी के निदेशक आएंगे तो नानकारी के दस लोग बैठक करेंगे।

    सुबह प्रधान गेट तोड़ा, पुलिस ने खदेड़ा

    नानकारी के लोगों के विरोध के चलते पुलिस ने रात में आइआइटी प्रशासन से बात करके दीवार को छह फुट तोड़ कर रास्ता खुलवा दिया था। आइआइटी निदेशक से वार्ता के आश्वासन पर रात में लोग चले गए थे। भोर पहर नानकारी लोग आइआइटी प्रशासन द्वारा बंद कराये प्रधान गेट पर पहुंचे और उसे तोड़कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पटक भीड़ को खदेड़ दिया। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि नानकारी के लोगों ने प्रधान गेट को गिरा दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हटा दिया है। आईआईटी प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपितों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।