Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के चंद्रप्रकाश ने युगांडा में पैरा बैडमिंटन में जीता रजत पदक, पूरे भारत के लिए गर्व की बात!

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 04:08 PM (IST)

    Kanpur News | Kanpur Ghatampur News | कानपुर के चंद्रप्रकाश ने युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए एकल वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उन्हें पेरू के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। भीतरगांव के मूल निवासी चंद्रप्रकाश वर्तमान में भोपाल में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    Hero Image
    भीतरगांव के चंद्रप्रकाश ने युगांडा में पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। युगांडा में आयोजित हुई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भीतरगांव के चंद्रप्रकाश ने भारत की ओर से एकल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल मैच में उन्हें पेरू के खिलाड़ी से हार झेलनी पड़ी। मूल रूप से भीतरगांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश वर्तमान में भोपाल में परिवार समेत रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रप्रकाश पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी है। अफ्रीकी दे युगांडा की राजधानी कंपाला में बीती एक जुलाई से छह जुलाई तक होने वाली पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने भाग लिया। बीती छह जुलाई को उनका पेरू के खिलाड़ी गर्सन जैर वर्गास लॉस्टौनाउ के साथ फाइनल मैच हुआ। भीतरगांव में भी लोगों ने टीवी पर उनका मुकाबला देखा।

    इस मैच में चंद्रप्रकाश को उन्हें 21-12 व 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वह स्वर्ण पदक से तो चूक गए, लेकिन रजत पदक अपने नाम कर लिया। चंद्रप्रकाश के भीतरगांव से जुड़े होने के चलते लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

    comedy show banner
    comedy show banner