विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर मौलाना सहित चार गिरफ्तार, ईद से एक दिन पहले का मामला

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Tue, 18 May 2021 08:36 PM (IST)

जलालाबाद में इमाम चौक पर पाकिस्तान के नारे लगाए जाने के मामले को हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री राजेश ...और पढ़ें

बाएं से सलमान, शाहिद, मिराज और मौलाना मोहम्मद अफजाल व मौजूद पुलिस कर्मी।
बाएं से सलमान, शाहिद, मिराज और मौलाना मोहम्मद अफजाल व मौजूद पुलिस कर्मी।

कन्नौज, जेएनएन। जलालाबाद इमाम चौक पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने  के मामले में पुलिस ने मौलाना सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर ईद के एक दिन पूर्व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप है। इस मामले में उप निरीक्षक ने पांच नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये है पूरा मामला: मंगलवार सुबह जसोदा चौकी के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि जलालाबाद निवासी सलमान, शाहिद, मिराज, उबैदुरमान तथा मौलाना मोहम्मद अफजाल सहित दस अज्ञात लोगों ने 15 मई को इमाम चौक पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर देश की अखंडता एवं देश के अंदर रहने वाले देश प्रेमी व्यक्तियों तथा वर्ग विशेष के सामंजस्य पर विपरीत प्रभाव डालने का प्रयास किया। पुलिस ने जलालाबाद निवासी सलमान, साहिद, मेराज उर्फ छोटू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पेश इमाम मोहम्मद अफजाल निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को भी उसके आवास से पकड़ लिया। जबकि एक आरोपित युवक उवैदुरहमान की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित मंगलवार को जेल भेज दिए गए। 

हिंदू जागरण मंच ने उठाया था मुद्दा: जलालाबाद में इमाम चौक पर पाकिस्तान के नारे लगाए जाने के मामले को हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री राजेश कटियार ने उठाया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो जसोदा चौकी परिसर मेंआमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मामले को सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने  टीम गठित की। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रांतीय मंत्री ने पुलिस प्रशासन की सराहना भी की है।

इनका ये है कहना:

  • प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि दस अज्ञात व्यक्तियों को भी चिह्नित करके पुलिस उनको गिरफ्तार करके जेल भेजेगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित पोरवाल को सौंपी गई है। 
  • एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। शेष को पुलिस टीम चिह्नित कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।