Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के हैलट में अभद्रता पर तीमारदार ने वार्ड ब्वाय पर तानी रिवाल्वर, पुलिस पहुंची तो बोली यह ताे लाइटर है

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2022 08:30 PM (IST)

    फतेहपुर के जोनिहां गांव के किसान को सांप ने काट लिया था। उनके परिजन हैलट उन्हे इलाज के लिए पहुंचे थे। यहां चादर बदलने को लेकर तीमारदार की वार्ड ब्वाय से कहासुनी हाे गई। आरोप है कि इसपर तीमारदार ने उस पर रिवाल्वर तान धमकी दी।

    Hero Image
    कानपुर के हैलट में अभद्रता पर तीमारदार ने वार्ड ब्वाय पर तानी रिवाल्वर।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के एलएलआर अस्पताल में गाली-गलौज के विरोध पर तीमारदार ने वार्ड ब्वाय पर रिवाल्वर तान दी। आरोप है कि तीमारदार ने उन्हें जानमाल की धमकी भी दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे। तीमारदार को पीटकर दबोचने के बाद पुलिस के सिपुर्द कर दिया है। वहीं वार्ड ब्वाय ने तीमारदार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर बिंदकी जोनिहां गांव निवासी 60 वर्षीय किसान बुधवार सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। जहां उन्हें सांप ने काट लिया। स्वजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में स्वजन उन्हें लेकर एलएलआर अस्पताल इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग पहुंचे। बेड पर गंदी चादर देखकर फतेहपुर शाह निवासी प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक अरविंद ने वार्ड ब्वाय साहिबान से चादर बदलने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर अरविंद ने अपने मोबाइल से वार्ड में फैली गंदगी आदि का वीडियो बनाना शुरू किया तो वार्ड ब्वाय से उनकी कहासुनी हो गई। गाली-गलौज करने पर अरविंद ने कमर से रिवाल्वर निकाल कर वार्ड ब्वाय पर तानी और जानमाल की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने अरविंद को घेरकर दबोचा और पीटने के बाद पिस्टल छीनकर पुलिस को सूचना दी। स्वरूप नगर पुलिस अरविंद को थाने ले गई। वहीं वार्ड ब्वाय ने अरविंद के विरुद्ध तहरीर दी है।

    तीमारदार को वीडियो बनाने से रोकने पर विवाद हुआ था। दहशत फैलाने के लिए तीमारदार ने वार्ड ब्वाय पर रिवाल्वर तान दी थी। इससे मरीजों की जान को भी खतरा हो सकता था। छानबीन में रिवाल्वर नकली होने की बात सामने आयी है। वह रिवाल्वर नहीं लाइटर है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। - डा. संजय काला, प्राचार्य जीएसवीएम मेडिकल कालेज

    तीमारदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से जो रिवाल्वर बरामद हुआ वह लाइटर है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय पांडेय, थाना प्रभारी स्वरूप नगर