विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू कानपुर सिटी योजना को अगले माह लांच करने की तैयारी, दर तय; अंतिम मुहर लगना बाकी

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:15 AM (GMT+05:30)

न्यू कानपुर सिटी योजना, जिस पर पिछले 30 सालों से काम चल रहा है, अब दिसंबर तक लॉन्च होने की तैयारी में है। योजना के लिए जमीन की दरें ₹43,000 प्रति वर्गमीटर तय हो गई हैं और इसे यूपी रेरा से भी मंजूरी मिल चुकी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. न्यू कानपुर सिटी योजना दिसंबर माह में होगी लॉन्च।

  2. जमीन की दरें ₹43,000 प्रति वर्गमीटर तय की गईं।

  3. यूपी रेरा से मिली मंजूरी, विकास कार्य जारी।

जागरण संवाददाता,कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना के लांच होने पर सबकी निगाहें टिकी है। पिछले 30 साल से योजना को धरातल पर लाने की तैयारी हो रही है। अब दावा किया जा रहा है कि दिसंबर माह तक योजना लांच हो जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से समय भी लिया गया है। जमीन बिक्री के दाम भी तय हो गए है। 43 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से भूखंड बेचने की तैयारी है। हालांकि अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है।

मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में 153.31 हेक्टेयर में योजना लाई जा रही है। पहले फेज 55.59 हेक्टेयर में आ रहा है। इसमें 597 भूखंड विकसित किए जाएगे। इसके अलावा न्यू कानपुर सिटी योजना में वर्तमान समय में 75 करोड़ रुपये से सीवरेज, पेयजल और ड्रेनेज व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना को यूपी रेरा से स्वीकृति भी मिल गई है। अब कहीं भी योजना में रुकावट नहीं है। बस अब दाम तय होने है। वह भी तय हो गए है केवल मुहर लगना बाकी है। सबकुछ सही रहा तो दिसंबर माह में योजना लांच हो सकती है।

केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि योजना लाने की तैयारी चल रही है। जल्द लांच की जाएगी।

योजना का हाल
आवासीय, व्यावासायिक व मिश्रित भूखंड विकसित किए जाएगे। कन्वेंशन सेंटर, नर्सिंग होम, होटल, ग्रुप हाउसिंग समेत अन्य सुविधाएं भी होगी।

यह भी पढ़ें- मनीष गुप्ता हत्याकांड: गोरखपुर में पुलिस पिटाई से मौत, CBI को सौंपी गई थी जांच

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बैंकॉक से सोने की तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; लूट की सूचना देकर रची गई थी साजिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।