विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रमशक्ति और संगम एक्सप्रेस का नया लुक, रेलवे विज्ञापनों से बढ़ाएगा ट्रेनों की ब्रांडिंग

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने ट्रेनों के बाहरी डिब्बों पर विज्ञापन लगाने के लिए ई-नीलामी शुरू की है। ...और पढ़ें

श्रमशक्ति एक्सप्रेस। इंटरनेट मीडिया

श्रमशक्ति एक्सप्रेस। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. ट्रेनों के बाहरी डिब्बों पर विज्ञापन लगाने की ई-नीलामी शुरू

  2. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यह पहल की है

  3. श्रमशक्ति, संगम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब विज्ञापनों से सजेंगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की कई प्रमुख एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। इन ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से पर विज्ञापन लगाए जाएंगे, इसके लिए रेलवे ने तीन साल की अवधि के लिए विनाइल स्टीकर और रैपिंग के जरिए कामर्शियल विज्ञापन देने के अधिकारों की ई-नीलामी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में श्रमशक्ति, संगम एक्सप्रेस का नया लुक देखने को मिलेगा।

ट्रेनों में विनाइल स्टीकर और रैपिंग के जरिये ट्रेनों की ब्रांडिंग बढ़ेगी। ई-नीलामी में प्रयागराज एक्सप्रेस को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। साथ ही प्रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, कानपुर-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट, सूबेदारगंज-देहरादून और प्रयागराज-मुजफ्फरपुर बापूधाम जैसी ट्रेनें भी सूची में शामिल हैं।

हर ट्रेन में 700 से 1800 वर्ग मीटर तक जगह

रेलवे की ओर से कंपनियों को विज्ञापन के लिए प्रत्येक ट्रेन के रेक में औसतन 700 से 1800 वर्ग मीटर तक का क्षेत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। इस जगह का इस्तेमाल विनाइल स्टीकर और रैपिंग के जरिये ब्रांडिंग के लिए किया जा सकेगा।

वेबसाइट पर लगाई जा सकती है ई-नीलामी में बोली

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक एजेंसियां ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रेलवे की वेबसाइट पर बोली लगा सकती हैं। इससे ट्रेनों के बाहरी हिस्से का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा और कंपनियों को बड़े स्तर पर अपने ब्रांड के प्रचार का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur झकरकटी बस अड्डे की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ से बनेगा 300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, रेलवे ब्रिज से मिलेगी कनेक्टिविटी