कानपुर नगर निगम चुनाव: 80 वार्डों में बदल सकता आरक्षण- देखें पूरी लिस्ट, संभावित दावेदारों ने शुरू की तैयारी
कानपुर नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं फिलहाल शहर के 80 वार्डों का आरक्षण बदलने की संभावना है जिसे देखते हुए दावेदारों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अन्य तीस वार्डों का आरक्षण पूर्ववत रहने की उम्मीद है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। निकाय चुनाव में 80 वार्डों का आरक्षण बदल सकता है। जो तैयारियां हो रही हैं, उसके अनुसार मात्र 30 वार्डों में ही पुराना आरक्षण रहेगा। इसकी जानकारी होते ही दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पार्षद परेशान हैं। अब उनकी नजरें आसपास के वार्डों पर हैं।
कई पार्षद महिला सीट होने पर पत्नी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षण की प्रस्तावित सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। अब शासन से इस पर मुहर लगनी है।
शहर में 110 वार्ड हैं। शासन ने वार्डों का परिसीमन तो नहीं बदला है लेकिन आरक्षण जरूर बदला जा रहा है। हर वर्ग की आबादी के हिसाब से आरक्षण तय किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नवंबर के अंत तक महापौर और 110 वार्ड के पार्षद पद के लिए आरक्षण तय हो जाएगा। पार्षद आरक्षण की वस्तुस्थिति जानने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम के अफसरों तक के चक्कर लगा रहे हैं।
संभावित आरक्षण सूची
अनुसूचित जाति : वार्ड -20, 21,22, 23, 24, 25, 26, 27, 28
अनुसूचित जाति (महिला) : वार्ड -10, 14, 17, 18, 19
पिछड़ा वर्ग : वार्ड - एक, 13, 29, 33, 43, 51, 65, 70, 71, 73, 84, 87, 91
पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड - आठ, नौ, 11, 12 , 83, 97, 102
महिला : वार्ड - दो, छह, 16, 31, 36, 41,44, 45, 46, 48, 50, 53, 55, 57, 60, 63, 68, 72, 74, 80, 82, 88, 95, 96, 99
सामान्य : वार्ड तीन, चार, पांच, 15, 30, 32, 34, 35,37, 38, 39, 40, 42, 47, 49, 52, 54, 56, 58, 59, 61, 62, 64, 66, 67, 69, 75, 76, 77, 78, 79, 81, 85, 86, 89, 90, 92, 93, 94, 98, 100, 101, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।