Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी गुप्त गोदावरी के पास मिली रहस्यमयी गुफा

    मध्य प्रदेश प्रशासन ने शुरू निगरानी जल्द आएगी पुरातत्व विभाग की टीम। सड़क निर्माण की खोदाई में गुफा आई सामने इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई फोटो। मशीन ऑपरेटर व ठेकेदार ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी नहीं दी। स्थानीय लोगों गुफा से संबंधित फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

    By ShaswatgEdited By: Updated: Mon, 02 Nov 2020 08:52 PM (IST)
    गुप्त गोदावरी के पास सड़क निर्माण में मिली गुफा को देखते एमपी के अधिकारी।

    चित्रकूट, जागरण स्पेशल।  प्रभु श्रीराम की तपोभूमि अपने आध्यात्मिक , पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को आज भी यथावत संजोए हुए है। चित्र विचित्र से पटी तपोभूमि के कूट अर्थात पर्वत के रहस्यों से भरे पड़े है। मध्य प्रदेश प्रशासन को ऐसे ही रहस्य समेट एक नई गुफा गुप्त गोदावरी के पास मिली है। जो स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और जिज्ञासा का विषय बनी हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्माण के दौरान पत्थर हटने से दिखी गुफा 

    जनपद सीमा से सटे एमपी के सतना जिला की नगर पंचायत नयागांव गोदावरी के पास से थर पहाड़ के लिए नया रास्ता बना रही है। रास्ते के निर्माण के दौरान पहाड़ के अंदर एक प्राचीन गुफा मिली है। थर पहाड़ गांव तक जाने वाली रोड निर्माण के समय ही एक बड़े पत्थर को हटाने के बाद यह बंद गुफा अचानक सामने आ गई। परंतु इसकी जानकारी मशीन ऑपरेटर व  ठेकेदार ने स्थानीय प्रशासन को नहीं दी। स्थानीय लोगों को जब इस विषय में जानकारी प्राप्त हुई तो गुफा से संबंधित फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। 

    सूचना मिलते ही अधिकारियों के पहुंचने का क्रम शुरू 

    नायब तहसीलदार चित्रकूट ऋषि नारायण ङ्क्षसह राजस्व अमला पटवारी रावेंद्र ङ्क्षसह व पटवारी अरुणेंद्र के साथ गुफा स्थल तक पहुंचे। गुफा का निरीक्षण करने के बाद बताया कि थर पहाड़ रास्ता निर्माण में एक गुफा मिली है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वर्तमान में गुफा का प्रवेश द्वार बंद करा दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ ही पुरातत्व विभाग को भी इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिससे वह अपने स्तर से इसकी जांच पड़ताल कर सकें। धर्मनगरी चित्रकूट में पर्यटन के दृष्टिकोण यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास ने कहा कि तपोस्थली मनोरम प्राकृतिक नयनाभिराम ²श्यों से भरी पर्वत श्रंखला के बीच यह बसी हुई है। आज भी कई पौराणिक रहस्य इस चित्रकूट में मौजूद है। गुफा के संदर्भ में जानकारी हुई है। मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जिससे गुफा के संरक्षण का प्रयास तेज हो सके।