Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची युवती को भगाया, पीड़िता ने वीडियो बनाकर CM योगी से की अपील तो हुई कार्रवाई

    चकेरी निवासी युवती के अनुसार वर्ष 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में उसकी मुलाकात प्रयागराज के मांडा थानाक्षेत्र के ग्राम दोहथा निवासी विनोद प्रजापति से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। विनोद ने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2022 तक उनका शारीरिक शोषण किया।

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Tue, 21 Mar 2023 04:32 PM (IST)
    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

     जागरण संवाददाता, कानपुर : एक ओर यूपी सरकार महिला संबंधित अपराधों के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसा ही एक मामला चकेरी थाने में सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंचने पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कोयला नगर चौकी प्रभारी विजय सिंह ने तहरीर फाड़कर उन्हें चौकी से भगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उन्होंने अपना वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। वीडियो प्रचलित होने पर आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद चकेरी पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया है।

    चकेरी निवासी युवती के अनुसार वर्ष 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में उसकी मुलाकात प्रयागराज के मांडा थानाक्षेत्र के ग्राम दोहथा निवासी विनोद प्रजापति से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। विनोद ने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2022 तक उनका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं दो बार गर्भपात भी कराया।

    आरोप है कि दिसंबर 2022 में उन्होंने शादी का दबाव डाला तो विनोद ने मोबाइल छीन लिया। उसके बाद उसने बातचीत करना बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब विनोद और उसके जीजा ज्ञानचंद्र फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कोयला नगर चौकी प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि पीड़िता द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

    पीड़िता जिस वक्त की घटना बता रही है, उस समय वह एक मुकदमे के सिलसिले में न्यायालय गए थे। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।