विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Panki-Etawah Rail Route के बीच बनेगा बड़ा लॉजिस्टिक हब, फफूंद में 4 महीने में होगा तैयार, कारोबार को मिलेगी रफ्तार

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:32 PM (IST)

उत्तर मध्य रेलवे पनकी-इटावा के बीच फफूंद में 4 महीने में एक आधुनिक माल गोदाम बना रहा है। यह "एक ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. एक जनपद-एक माल गोदाम योजना से औरैया के कारोबार को मिलेगी रफ्तार

  2. 3.3 हेक्टेयर में 700 मीटर लंबा गुड्स प्लेटफार्म, कवर शेड और आधुनिक सुविधाएं होंगी

  3. खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, निर्माण सामग्री समेत अन्य वस्तुओं की ढुलाई रेल के जरिये आसानी से हो सकेगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) 'एक जनपद-एक माल गोदाम' योजना के तहत फफूंद स्टेशन पर आधुनिक माल गोदाम विकसित कर रहा है। औरैया जिले के लखनापुर और केंजरी गांव की 3.3 हेक्टेयर भूमि ले ली गई है। करीब 700 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा रेल लेवल गुड्स प्लेटफार्म बनाया जाएगा।

इस कदम से औरैया और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए माल परिवहन की तस्वीर बदलेगी। पनकीधाम, कानपुर से इटावा के बीच प्रमुख माल गोदाम की कमी को देखते हुए तैयार हो रहा यह केंद्र आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बड़े लाजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चार महीने में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे की एक जनपद-एक माल गोदाम योजना के तहत औरैया के फफूंद स्टेशन पर आधुनिक माल गोदाम विकसित किया जा रहा है। इससे औरैया और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए माल परिवहन की तस्वीर बदल सकेगी।

जनवरी, 27 तक यह मालगोदाम पूर्ण रूप से संचालित होने लगेगा। फफूंद में माल गोदाम बनने से औरैया जिले के व्यापारियों, किसानों और औद्योगिक इकाइयों को अपने माल की आवाजाही के लिए दूर के माल गोदामों पर निर्भरता कम होगी। खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, निर्माण सामग्री समेत अन्य वस्तुओं की ढुलाई रेल के जरिये आसानी से हो सकेगी।

पाता से दिबियापुर तक उद्योगों को फायदा

पाता स्थित गेल के गैस प्रोसेसिंग काम्प्लेक्स, एनटीपीसी दिबियापुर, उर्वरक और गैस आधारित उद्योगों समेत आसपास की औद्योगिक इकाइयों के लिए रेल से माल परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। इससे उद्योगों को कच्चा माल मंगाने और तैयार माल भेजने में सहूलियत होगी।

मानसून के कारण काम प्रभावित

परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजस्व विभाग, औरैया की ओर से भू-स्वामियों को मुआवजे का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश के समाप्त होते ही काम को गति मिल जाएगी।


उत्तर मध्य रेलवे ने फफूंद गुड्स व्हार्फ के निर्माण के लिए औरैया जिले के लखनापुर और केंजरी गांव की 3.3 हेक्टेयर भूमि ली गई है। इसके अलावा प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए आरसीसी सड़क और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए गुड्स बिल्डिंग भी तैयार होगी। माल गोदाम में कवर शेड, व्यापारी कक्ष, श्रमिकों के लिए सुविधाएं, पेयजल, शौचालय, हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था होगी।
डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज

 

यह भी पढ़ें- आज का कानपुर मंडी भाव 1 सितंबर : गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना का आप भी ले सकते हैं लाभ, Kanpur यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन