Ram Mandir: सोने की अंगूठियों पर सज रहे राम मंदिर के मॉडल, श्री राम भी हैं विराजमान; आप भी कर सकते हैं ऑर्डर
जैसे-जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आने लगी है बाजार में भी अलग-अलग चीजें बढ़ती जा रही हैं। राम मंदिर का क्रेज देख उसके मॉडल भी बाजार में छाए हुए हैं। चांदी के सिक्के तो पहले ही बाजार में आ चुके थे अब इसमें सोने के सिक्के भी आ गए हैं। इसमें एक तरफ प्रभु श्रीराम की फोटो बनी है। दूसरी ओर मंदिर का मॉडल है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जैसे-जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आने लगी है, बाजार में भी अलग-अलग चीजें बढ़ती जा रही हैं। इसमें अब राम मंदिर मॉडल वाली सोने की अंगूठियां आने लगी हैं। इसके साथ ही मंदिर मॉडल के सोने के सिक्के भी आ रहे हैं।
राम मंदिर का क्रेज देख उसके मॉडल भी बाजार में छाए हुए हैं। चांदी के सिक्के तो पहले ही बाजार में आ चुके थे, अब इसमें सोने के सिक्के भी आ गए हैं। इसमें एक तरफ प्रभु श्रीराम की फोटो बनी है। दूसरी ओर मंदिर का मॉडल है। सोने के सिक्के बनाने वाली कंपनियों ने इन सिक्कों को बाजार में उतारा है।
अंगूठियों में सजा राम मंदिर का मॉडल
इतना ही नहीं सोने की अंगूठियों पर भी राम मंदिर के मॉडल सजने लगे हैं। लोगों ने अपनी अंगुली की नाप के हिसाब से ऑर्डर भी दे दिए हैं। आल इंडिया ज्वेल्स एंड गोल्ड स्थित फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के मुताबिक इन अंगूठियों की मांग की जा रही है।
22 को है प्राण-प्रतिष्ठा
22 जनवरी को अयोध्या में इतिहास रचने जा रहा है। हर सनातनी का सपना पूरा होने वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम विराजमान होने वाले हैं। 16 जनवरी से अयोध्या में पूजा-अर्चना शुरु हो जाएगी और 22 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।