Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mobile App एक और फायदे अनेक: मैपल्स देगा सड़क पर जाम से लेकर गड्डे तक का अलर्ट, कानपुर पुलिस को भी होगी सुविधा

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 05:29 PM (IST)

    पुलिस कर्मियों को मैपल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे कानपुर में सटीक यातायात प्रवाह में सुधार के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्र तेज मोड़ गड्ढे और जाम का अलर्ट भी मिलेगा। एप यूजर को जुलूस धरना रैली वीआइपी मूवमेंट डायवर्जन की भी सटीक जानकारी मिलेगी।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश पुलिस और मैप माय इंडिया में समझौता हुआ है।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर के बेढंगी चाल से चलने वाले यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मैप माय इंडिया कंपनी ने मैपल्स एप तैयार किया है। इसकी मदद से लोगों को यातायात की स्थिति की सटीक जानकारी, जाम समेत अन्य अलर्ट सही समय पर मिल सकेंगे। इससे हादसों की संख्या में काफी हद तक कमी लाई जा सकेगी। इस एप पर लोग अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एप के ये होंगे फायदे

    • दैनिक यातायात की सटीक स्थिति, जुलूस, प्रदर्शन, रैली, वीआइपी मूवमेंट, डायवर्जन का मिलेगा अलर्ट।
    • ब्लैकस्पाट, खतरनाक मोड़, गति सीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र की मिलेगी जानकारी।
    • सरकारी सेवाओं के आसपास के स्थानों की मिलेगी जानकारी।
    • कहीं जाने के लिए दोनों स्थानों की दूरी, मुख्य और वैकल्पिक मार्ग की मिलेगी जानकारी।
    • वास्तविक समय में ट्रैफिक पुलिस को भीड़भाड़ होने, दुर्घटना, दंगा आदि घटनाओं का भी मिलेगा अलर्ट।
    • आपातकालीन सेवाओं के लिए घटनास्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग और सबसे तेज मार्ग विकल्प देख सकते हैं।
    • विभिन्न मार्गों पर गति सीमा का अलर्ट एप पर देख सकेंगे।
    • एप पर एंबुलेंस की लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती है।

    उत्तर प्रदेश पुलिस और मैप माय इंडिया के इसे लेकर समझौता हुआ है। पुलिस लाइन में इसका प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें एडीजी भानु भास्कर, अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आनंद कुलकर्णी, डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे।