विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : 'एक भी पुलिस वाला जिंदा न बच पाए' घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फेंके बम

Published: Sat, 28 Sep 2024 08:29 PM (GMT+05:30)

सूचना मिलते ही लालबंगला चौकी प्रभारी आदेश कुमार समेत पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी करने लगीलेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम ...और पढ़ें

आरोपितों के पास से 149 देशी बम और तमंचा व दो कारतूस बरामद
आरोपितों के पास से 149 देशी बम और तमंचा व दो कारतूस बरामद

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी में एचएएल से टटियन झनाका की ओर बदमाशों के जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। यह देख एक बदमाश ने पुलिस पर बम फेंक दिए,जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा।टीम ने दो बदमाशों को दबोच लिया,जबकि तीसरा साथी फरार हो गया। दोनों के पास से 149 देशी बम,तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए हैं।शनिवार को उन्हें जेल भेजा गया है।

लालबंगला कांजीखेड़ा में गांजा तस्कर अंकित तुत्तल और काशी सोनकर ने 18 सितंबर को विवाद के बाद अन्नी व बउवा पर फायरिंग कर बदम चलाए थे।घटना से मुहल्ले में दहशत फैल गई थी। चकेरी थाना पुलिस ने जांच के बाद बमबाजी को पटाखे छुड़ाने की बात कही थी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एचएएल से टटनियन झनाका की तरफ तीन बदमाश कालीबाड़ी निवासी राजू सिंह, आदि और अंकित काफी मात्रा में बम लेकर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही लालबंगला चौकी प्रभारी आदेश कुमार समेत पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी करने लगी,लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम को देख लिया। इसी दौरान एक ने पुलिस पर बम फेंका, लेकिन पुलिसकर्मी बच गया। तभी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि अंकित भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपित गांजा तस्कर अंकित तुत्तल गिरोह के सदस्य हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी प्रभारी आदेश कुमार यादव ने आरोपितों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत धाराओं में चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एक भी पुलिस वाला जिंदा न बचने पाए...

चौकी प्रभारी के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने कहा कि इन पुलिस वालों पर इतने बम मारो कि कोई जिंदा न बचने पाए। इन पुलिस वालों ने जीना हराम कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।