विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सुबह दूध लेने जा रहे युवक पर कुत्तों ने झुंड में बोला हमला, कई जगहों पर नोचकर किया घायल

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:24 PM (IST)

कानपुर के जाजमऊ में दूध लेने जा रहे एक युवक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे घायल ...और पढ़ें

विनोद कुमार निषाद। जागरण

विनोद कुमार निषाद। जागरण

HighLights

  1. जाजमऊ में दूध लेने जा रहे युवक पर कुत्तों का हमला

  2. आवारा कुत्तों के झुंड ने कई जगह नोचकर घायल किया

  3. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की

जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के तड़बगिया कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने दूध लेने जा रहे एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यहां पूर्व में भी कुत्ते महिला समेत बच्चों को शिकार बना चुके हैं।

पीड़ित तड़बगिया निवासी विनोद कुमार निषाद के अनुसार ने वह शनिवार सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। वह कब्रिस्तान के पास पहुंचे थे। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला कर कई जगह नोचकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इलाके में करीब आधा दर्जन आवारा कुत्ते लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि अब तक करीब एक दर्जन लोग उनके हमले में घायल हो चुके हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर भी कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनका कहना है कि नगर निगम इलाके में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराए। जिससे लोग सुरक्षित रह सकें। सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को हैं।

बता दें कि आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पहले भी कल्याणपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने बीए की एक छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।बर्रा के एक पार्क में खेलते समय तीन आवारा कुत्तों ने 7 साल के बच्चे को बुरी तरह नोंच डाला था। जाजमऊ में 12 साल के किशोर पर कुत्तों ने हमला किया, जिसके हाथ में 10 टांके आए थे। बाबूपुरवा में खुले छूटे जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 5वीं के छात्र को काटा था।

 

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur के छात्रों को रेल यात्रा में मिलेगी बड़ी राहत, विश्वविद्यालय ने शुरू की रियायत प्रमाण पत्र प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- Kanpur में 4 दिन से लापता थी LLB छात्रा, रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला सड़ा गला शव, पुरुष मित्र पर हत्या की आशंका