विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: कानपुर में मंदिर के पास सुबह-सुबह मिले खून से लथपथ दो शव, मची सनसनी

Published: Sat, 21 Sep 2024 10:25 AM (IST)

यूपी के कानपुर में शन‍िवार की सुबह परमट मंदिर के पास एक मह‍िला और एक पुरुष के खून से लथपथ ...और पढ़ें

पुल‍िस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज शुरू की जांच।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
पुल‍िस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज शुरू की जांच।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. मरने वालों में दोनों साधु वेशधारी महिला व पुरुष
  2. पुलिस का दावा किसी अज्ञात वाहन के पहिया चढ़ जाने से हुई मौत

जागरण संवाददाता, कानपुर। परमट मंदिर के पास सुबह-सुबह साधु वेशधारी एक पुरुष और एक महिला का रक्तरंजित शव देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस का दावा है कि किसी अज्ञात वाहन का पहिया चढ़ जाने की वजह से दोनों की मौत हुई है। दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है।

परमट मंदिर कॉरिडोर के पास शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला व एक पुरुष का रक्तरंजित शव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनों साधू वेशधारी थे। श्रद्धालुओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, दोनों सड़क के किनारे भिक्षावृत्ति करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। इनकी पहचान निर्भय चंद उर्फ सीताराम पुत्र कन्हैया उम्र 70 वर्ष व शांति देवी उम्र 65 वर्ष निवासीगण ग्राम बांध थाना सजेती के रूप में हुई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुल‍िस

पुलिस का मानना है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही में दोनों पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सड़क हादसे में मौत की संभावना है, जिसे देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में तस्करों ने फैलाई सनसनी, गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी; इलाके में दहशत का माहौल