Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केशव मौर्य ने कहा, नाटक छोड़कर पति के विवाद सुलझाएं प्रियंका Kanpur News

    By AbhishekEdited By:
    Updated: Mon, 22 Jul 2019 10:04 AM (IST)

    कानपुर आकर उपमुख्यमंत्री ने चलो बूथ अभियान का शुभारंभ किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। ...और पढ़ें

    Hero Image
    केशव मौर्य ने कहा, नाटक छोड़कर पति के विवाद सुलझाएं प्रियंका Kanpur News

    कानपुर, जेएनएन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सोनभद्र में भूमि विवाद में 10 लोगों की हत्या के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जिस तरह धरना देकर इवेंट किया, उसके लिए बस यही कहना चाहता हूं कि वह राजनीतिक नाटक छोड़ पहले अपने पति का विवाद सुलझा लें। संवेदनाएं जताने की आड़ में इस तरह की गतिविधि शोभा नहीं देती। 
    शहर में पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से अपराध समाप्त हो गया, ऐसा दावा हम नहीं करते हैं। सोनभद्र की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तत्परता दिखाते हुए दोषियों को पकड़ा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
    प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के सवाल पर कहा कि अपराध छोटा करेगा या बड़ा करेगा तो उसके लिए सजा का प्रावधान है। सजा से अपराधी को काई बचा नहीं सकता है, यह सरकार की मंशा है, जिसके अनुरुप कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। सोनभद्र की घटना में कांग्रेसियों की बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। सपा, बसपा और कांग्रेस से प्रदेश की जनता की अपेक्षाएं समाप्त हैं, इसलिए हर वर्ग के लोग तेजी के साथ भाजपा से जुड रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूमाफिया को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं, पैचवर्क में लापरवाही की गई, इस पर क्या करेंगे? इस सवाल पर बोले, जहां लापरवाही हुई है वहां जांच कराएंगे। विभाग अपने स्तर पर तेजी से काम करा रहा है। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की जानकारी दी। 
    उन्होंने शहर में भाजपा के चलो बूथ की ओर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बूथों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है। सी श्रेणी के कमजोर बूथों पर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जाने के निर्देश हैं। इसी क्रम में वह भी किदवई नगर और गोविंदनगर विधानसभा में आए। आने वाले समय में भाजपा के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ताकत और बढ़ेगी। संगठन की ताकत पर लड़ाई लड़ी जाती है और विजय प्राप्त होती है। सदस्यता अभियान में सभी लोगों ने अपना काम पूरा किया होगा और कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक का लक्ष्य एक ही रहता है कि कानपुर में तीव्र गति से विकास हो। पूर्व की सरकारों की गलत नीतियों के कारण बड़े बड़े उद्योगपति कानपुर से चले गए थे, अब प्रयास किया जा रहा है कि वो वापस आएं। प्रयास है कि उद्योगपति उत्तर प्रदेश में आकर निवेश करें। उप्र में निवेश की दृष्टि से वातवरण अनुकूल हुआ है, इसका आने वाले समय अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। नगर के अंदर सड़क, बिजली अथवा केडीए के माध्यम से शहर के विकास पर काम किया रहा है।
    अफसरों से कहा, तेजी से कराएं विकास 
    उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अफसरों संग सर्किट हाउस में बैठक की। कहा कि तीव्र गति से विकास कराएं। जनता की शिकायत हर हाल में दूर होनी चाहिए। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा से जुड़े विभागों के अफसर समय पर कार्यालय आएं। जनता की परेशानी सुनकर समाधान कराएं।