कानपुर में AI करेगा बकाया बिजली बिल की वसूली, 87.54 करोड़ के बकाएदारों को जाएगी काल
केस्को ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए 'एआइ तकादा कालिंग सिस्टम' शुरू किया है, जो सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

HighLights
केस्को ने एआइ तकादा कालिंग सिस्टम किया शुरू।
20 हजार बकाएदारों से 87.54 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे।
भविष्य में शिकायतों के फीडबैक में भी होगा उपयोग।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उपभोक्ताओं को बिल अदा करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए केस्को की आइटी सेल ने 'एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकादा कालिंग सिस्टम' विकसित किया है, जो सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होने जा रहा है। इसमें शुरुआत में ही उन 20 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा है, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बाकी है।
साफ्टवेयर आधारित कालिंग के लिए चिह्नित हुए उपभोक्ताओं पर कुल 87.54 करोड़ रुपये बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता (आइटी) सर्वेश पांडेय ने बताया कि एआइ आधारित यह सिस्टम बकाएदारों को आटोमेटेड काल के जरिए न केवल बकाया राशि की याद दिलाएगा, बल्कि भुगतान के विभिन्न विकल्पों की जानकारी भी देगा और बाधाओं को सुलझाने में सहायक होगा।
अभियंता ने बताया कि इस नई आधुनिक व्यवस्था का उद्देश्य बकाएदार उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित करना, बिल भुगतान में दिक्कतों को समझना और उन्हें समय पर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि इसी महीने कालिंग के लिए 20 हजार बकाएदार चिह्नित हुए हैं। प्रत्येक काल ढाई से तीन मिनट की रखी गई है, इसके बाद काल स्वत: डिस्कनेक्ट हो जाएगी। एक काल पर आठ रुपये तक खर्च आ रहा है। इस तरह केस्को 87.54 करोड़ बकाया वसूलने को कालिंग सिस्टम पर 1.60 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
शिकायत निस्तारण और फीडबैक
एमडी (प्रबंध निदेशक) नेहा जैन ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि केस्को इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर रहा है। सकारात्मक परिणाम देखने के बाद इस प्रणाली का और अधिक विस्तार करेंगे। भविष्य में इस एआइ तकनीक का दायरा केवल बकाया वसूली तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में बिजली आपूर्ति बाधित होने, नए कनेक्शन, बिल सुधार और मीटर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के बाद उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए भी इसी एआइ कालिंग सिस्टम का प्रयोग करेंगे। इससे ये सुनिश्चित हो सकेगा कि शिकायतों का समाधान वास्तव में संतोषजनक तरीके से हुआ है या नहीं।
एआई तकादा कॉलिंग के लिए चिह्नित उपभोक्ता
स्रोत : केस्को
कई उपभोक्ता गलत रीडिंग, खराब मीटर या बिल में गड़बड़ी जैसी तकनीकी समस्याओं के कारण भुगतान रोक देते हैं। एआइ कालिंग सिस्टम इस अंतर को खत्म करेगा। काल के दौरान उपभोक्ता समस्या दर्ज करा सकेंगे, जिसे सीधे संबंधित डिवीजन या अधिकारी को फारवर्ड किया जाएगा। उपभोक्ताओं को केस्को के दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समस्या का समाधान होते ही वे आसानी से बकाया अदा कर सकेंगे।
- नेहा जैन, एमडी-केस्को
यह भी पढ़ें- भालुओं की थाली में शहद, शेर-बाघ को नौ किलो मीट; सर्दियों में कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों का बदला खानपान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।