विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कसारा स्टेशन पर ब्लॉक: कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, मार्ग और समय में बदलाव

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM (IST)

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के लिए ब्लॉक

  2. 9 से 23 अक्टूबर तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव

  3. कानपुर होकर जाने वाली छह ट्रेनें डायवर्ट, छह रीशेड्यूल

जागरण संवाददाता, कानपुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन से संबंधित कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते कानपुर होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने के साथ ही छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह व्यवस्था नौ से 23 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में रहेगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर, सीतापुर और छपरा जाने वाली ट्रेनों के निकलने के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, गोरखपुर से मुंबई और लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

बताया कि ट्रेन नंबर 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को निर्धारित समय रात 12:35 बजे के स्थान पर सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। 18 अक्टूबर को रात 2:45 बजे और 21, 22 व 23 अक्टूबर को रात 3:30 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को शाम 4:25 बजे के स्थान पर शाम 5:35 बजे रवाना होगी।

दूसरी ओर 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर को शाम 3:45 बजे के स्थान पर शाम 5:35 बजे रवाना होगी। वहीं, 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को शाम 4:35 बजे के स्थान पर शाम 6:05 बजे रवाना होगी।

 

ये गाड़ियां चलेंगी परिवर्तित मार्ग से

  • ट्रेन नंबर 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 12533 गोमती नगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव के रास्ते निकलेगी।
  • ट्रेन नंबर 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को कल्याण -कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते चलेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर के 60 होटल-रेस्त्रां में छापेमारी, माल रोड में 'काके की हट्टी' में वेज-नावेज एक ही फ्रीजर में, लाइसेंस निलंबित

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: चोरी करते पिता ने किया था बेइज्जत... वारदात से 3 घंटे पहले सुब्रत ने बनाया था हत्या का प्लान