कानपुर सेंट्रल पर महिला ट्रेन के नीचे गिरी, तीन कोच गुजरे फिर भी बची जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छठ पर्व के दौरान बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कानपुर सेंट्रल पर महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी।
तीन कोच गुजरने के बाद भी महिला सुरक्षित बची।
आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचाया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ के बीच गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) में चढ़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर गई। महिला के ऊपर से ट्रेन के करीब तीन कोच गुजर गए, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा चोटें नहीं आईं। दूसरी ओर आरपीएफ के जवानों की तत्परता से उन्हें तुरंत इलाज मिल गया।
बिहार के शिवहर जिले के माधोपुर छता निवासी कलावती देवी अपनी बेटी सुकून कुमारी के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची ही थी कि नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में दोनों ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगीं तभी कलावती का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच पटरी पर गिर गईं।
यह भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डिरेलमेंट के बाद 11 घंटे बाधित रहा प्लेटफार्म-7, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें लेट
महिला को गिरते देख आरपीएफ के उप निरीक्षक हेमराज मीणा और उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। चेनपुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफार्म पर लाया गया। महिला की बेटी भी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, जिसे आरपीएफ के जवानों ने रोक लिया था।