विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डिरेलमेंट के बाद 11 घंटे बाधित रहा प्लेटफार्म-7, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें लेट

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:05 AM (IST)

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन डिरेलमेंट के कारण प्लेटफॉर्म नंबर सात 11 घंटे तक बाधित रहा, जिससे 30 से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल पर 11 घंटे ट्रैक बाधित रहा।

  2. ट्रेन डिरेलमेंट के कारण प्लेटफॉर्म सात प्रभावित हुआ।

  3. 30 से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सेंट्रल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर सात ट्रेन डिरेलमेंट के कारण 11 घंटे तक बाधित रहा। कोच हटाए जाने के बाद पटरी को दुरुस्त किया गया।

गुरुवार तड़के 3.50 पर ट्रैक बहाल कर दिया गया। इसके बाद से इस ट्रैक पर शुरुआती चरणों में धीमी गति से ट्रेनों को निकाला गया।

इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर सात पर मरम्मतीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से निकाला गया, जिसके कारण कई ट्रेनें विलंब रहीं।

प्लेटफार्म नंबर सात पर रातभर काम होने के कारण अन्य प्लेटफार्मों से ट्रेनों को निकाला गया। इस कारण 30 से ज्यादा ट्रेनें विलंब से आईं और निकलीं। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह नौ बजे तक परिचालन व्यवस्था बेपटरी ही रही।

नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें

  • 12381 पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे 55 मिनट की देरी से
  • 04163 शकूरबस्ती स्पेशल छह घंटे 28 मिनट की देरी से
  • 27421 नई दिल्ली वंदेभारत स्लीपर 46 मिनट देरी
  • 12281 नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट
  • 12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी छह घंटा 42 मिनट
  • 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस छह घंटा 39 मिनट
  • 12313 नई दिल्ली राजधानी 36 मिनट

गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें

  • 22538 कुशीनगर सुपरफास्ट तीन घंटे आठ मिनट
  • 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे नौ मिनट
  • 12596 हमसफर एक्सप्रेस 56 मिनट
  • 19037 अवध एक्सप्रेस एक घंटे नौ मिनट
  • 01079 गोरखपुर स्पेशल चार घंटे नौ मिनट
  • 15566 वैशाली सुपरफास्ट 27 मिनट
  • 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक घंटा तीन मिनट
  • 01207 समस्तीपुर स्पेशल दो घंटे 19 मिनट

प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें

  • 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा
  • 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट
  • 12404 प्रयागराज सुपरफास्ट 42 मिनट
  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक घंटा 39 मिनट
  • 27422 वंदेभारत स्लीपर एक्सप्रेस 17 मिनट
  • 12428 रीवा सुपरफास्ट दो घंटे 33 मिनट
  • 20802 मगध एक्सप्रेस एक घंटे 41 मिनट
  • 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटा 57 मिनट
  • 15657 ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा 42 मिनट
  • 02418 प्रयागराज स्पेशल चार घंटा 25 मिनट
  • 04096 पाटलिपुत्र स्पेशल दो घंटा 43 मिनट
  • 04127 गुवाहाटी एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट
  • 20176 बनारस वंदेभारत 22 मिनट
  • 14118 कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट

चित्रकूट इंटरसिटी दो घंटे की देरी से निकली

कानपुर सेंट्रल से चित्रकूटधाम कार्वी जाने वाली ट्रेन नंबर 22442 चित्रकूट इंटरसिटी गुरुवार को दो घंटे आठ मिनट की देरी से निकली।

रोजाना प्लेटफार्म नंबर सात से निकलने वाली ये ट्रेन गुरुवार को भी इसी प्लेटफार्म से निकली। निर्धारित समय 6.45 बजे की जगह ये ट्रेन 8.53 बजे निकली।

इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे विलंब से निकली ये ट्रेन तीन घंटे 17 मिनट की देरी से चित्रकूट पहुंची।

यह भी पढ़ें- कानपुर में पटरी से उतरी चौरी चौरा एक्सप्रेस 58 मिनट देरी से पहुंची गोरखपुर, अभी रास्ते में फंसी स्पेशल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।