कानपुर में घरेलू विवाद से बिखरा परिवार, पति से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
पति से झगड़े के बाद कानपुर में एक महिला ने कल्याणपुर क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका की मां ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

HighLights
पति से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी।
मृतका की मां ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, आगे की कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। पति से झगड़ा होने के कुछ देर बाद पत्नी ने सोमवार सुबह कल्याणपुर क्रासिंग पर ट्रेन से कट कर जान दे दी। दिवंगत की मां ने पति और ससुरालवालों पर आए दिन बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
कल्याणपुर के नानकारी निवासी रमादेवी के परिवार में तीन बेटी 28 वर्षीय सिमरन, तनीशा, मनीशा व इकलौता बेटा अमन थे, जबकि उनके लती मनोज कुमार छह साल से अलग अपने गांव इटावा के मूज रामपुरा में रह रहे हैं। रमा ने बताया कि बेटी सिमरन का आइआइटी में प्राइवेट काम करने वाले अमन से 11 नवंबर 2019 को प्रेम विवाह किया था, जिनसे चार साल की बेटी अनुभा है।
आरोप है कि दामाद अमन व उसके घरवाले अक्सर सिमरन से न किसी बात पर झगड़ा कर मारपीट करते थे। परेशान होकर बेटी छह माह से मायके में रह रही थी। 15 दिन पहले दामाद ने अपनी तबीयत खराब होना बता सिमरन को बुला लिया था।
रविवार सुबह आइआइटी गेट के सामने दोनों में फिर किसी बात पर झगड़ा हुआ और उसके कुछ देर बाद बेटी के ट्रेन से कटने की खबर मिली। मां ने दामाद और उसके परिवार वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।